Royal Enfield में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Royal)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: लद्दाख से गोवा तक रोड ट्रिप हो या रोज़मर्रा की सवारी, भारतीय बाइक प्रेमियों की पहली पसंद हमेशा से ही रॉयल एनफील्ड रही है। इसे टक्कर देने के लिए Triumph, Jawa-Yezdi और Honda H’Ness जैसी कंपनियों ने अपने मॉडल्स लॉन्च किए हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड की पकड़ अब भी बाज़ार पर मजबूत बनी हुई है।
फरवरी 2025 में 350cc और 450cc बाइक सेगमेंट में कुल 88,296 यूनिट्स बिकीं। इनमें से 76,470 यूनिट्स सिर्फ रॉयल एनफील्ड की रहीं, जो इस सेगमेंट की कुल बिक्री का 86.59% है।
सालाना आधार पर इस सेगमेंट में 15.04% की वृद्धि दर्ज की गई। फरवरी 2024 में इस सेगमेंट की 76,755 यूनिट्स बिकी थीं। इस साल रॉयल एनफील्ड ने एक बार फिर टॉप 10 में अपना दबदबा दिखाया और टॉप-4 पोजीशन पर कब्ज़ा किया।
बाइक ब्रांड | फरवरी 2025 बिक्री (यूनिट्स में) |
---|---|
Royal Enfield Classic 350 | 30,641 |
Royal Enfield Bullet 350 | 19,244 |
Royal Enfield Hunter 350 | 16,599 |
Royal Enfield Meteor 350 | 7,207 |
Triumph 400 | 3,641 |
Jawa-Yezdi (Retail) | 2,287 |
Royal Enfield Himalayan | 2,158 |
Honda H’Ness 350 | 2,039 |
Honda CB 350 | 1,154 |
KTM 390 | 940 |
(Source: Rushlane)
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रॉयल एनफील्ड ने 2025 में भी अपने दबदबे को बनाए रखा है। Triumph, Jawa-Yezdi और Honda जैसी कंपनियां लगातार नए फीचर्स और किफायती विकल्प लाकर मुकाबला करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड का ब्रांड वैल्यू और लॉयल कस्टमर बेस इसे भारतीय बाजार का बादशाह बनाए हुए है