- Hindi News »
- Automobile »
- Maruti Suzuki To Launch 4 New Hybrid Cars By 2026
Maruti Suzuki की नई रणनीति: 2026 तक चार Hybrid कारों की होगी एंट्री
Maruti Flex Fuel Cars: Maruti Suzuki आने वाले सालों में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को लाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कंपनी का प्लान अपने ग्राहकों को उच्च सेवा देने का है।
- Written By: सिमरन सिंह

Maruti लॉन्च करेंगा कार। (सौ. AI)
Maruti Suzuki Hybrid Cars: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Maruti Suzuki आने वाले सालों में कई पावरट्रेन रणनीतियों पर काम कर रही है। कंपनी की योजना है कि वह बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV), Strong Hybrid, CNG और Flex-Fuel Models पेश करे। खास बात यह है कि कंपनी का मुख्य फोकस अपने बड़े मार्केट सेगमेंट के लिए इन-हाउस सीरीज Hybrid पावरट्रेन विकसित करने पर है। वहीं, प्रीमियम Maruti मॉडल्स में Toyota से लिया गया एटकिंसन साइकिल Hybrid पावरट्रेन इस्तेमाल किया जाएगा।
2026 तक आएंगी 4 नई Hybrid कारें
Maruti Suzuki का लक्ष्य है कि 2026 के अंत तक कम से कम चार Strong Hybrid कारें लॉन्च की जाएं। हालांकि आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन और प्रोडक्ट डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन इस लाइनअप में शामिल होंगी:
- Fronx Hybrid
- नई जनरेशन बलेनो
- एक प्रीमियम SUV
- सब-4 मीटर MPV
- Maruti Fronx Hybrid
Maruti Fronx Hybrid कंपनी की पहली कार होगी जिसमें उसका खुद का Strong Hybrid पावरट्रेन इस्तेमाल होगा। हाल ही में यह टेस्टिंग के दौरान नजर आई थी। माना जा रहा है कि यह मॉडल 2026 की पहली छमाही में बाजार में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में ADAS भी शामिल होगा।
Baleno और Mini MPV
Fronx Hybrid के बाद कंपनी Next-Generation Baleno और Japanese-spec Suzuki Spacia पर आधारित मिनी MPV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। दोनों मॉडलों में मारुति का नया हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जाएगा, जो ज्यादा माइलेज और बेहतर परफॉर्मेंस का वादा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
किफायती Hybrid पावरट्रेन
Maruti Suzuki अपने लोकप्रिय मॉडल स्विफ्ट में इस्तेमाल होने वाले 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन को हाइब्रिड बनाने की योजना पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तकनीक Toyota के एटकिंसन साइकिल सिस्टम से भी ज्यादा किफायती होगी। उम्मीद है कि इसका माइलेज 35 किमी/लीटर से अधिक होगा, जो इसे भारतीय ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक बना सकता है।
ये भी पढ़े: BMW ने 3.31 लाख गाड़ियां वापस मंगाईं, स्टार्टर मोटर खामी से बढ़ा आग लगने का खतरा
प्रीमियम SUV की तैयारी
Maruti Suzuki एक 4.5 मीटर लंबी, तीन-रो वाली प्रीमियम SUV पर भी काम कर रही है। यह मॉडल ग्रैंड विटारा वाले प्लेटफॉर्म और इंजन पर आधारित होगा। लॉन्च के बाद यह SUV सीधी टक्कर देगी: टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार, महिंद्रा XUV700, एमजी हेक्टर प्लस से।
ध्यान दें
Maruti Suzuki आने वाले सालों में भारतीय बाजार में हाइब्रिड और वैकल्पिक ईंधन तकनीक को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी की यह रणनीति न केवल उसकी बिक्री को मजबूत करेगी बल्कि भारतीय ग्राहकों को ज्यादा किफायती और फ्यूल-इफिशिएंट विकल्प भी देगी।
Maruti suzuki to launch 4 new hybrid cars by 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PMDC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
Apr 08, 2026 | 09:40 PMक्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PMRBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव; लेकिन आपकी जेब पर क्या होगा असर?
Apr 08, 2026 | 09:26 PMबालिग या नाबालिग? मोनालिसा-फरमान की शादी पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस; उम्र की जांच से खुलेंगे कई राज।
Apr 08, 2026 | 09:25 PMVegetable Buying Tips : सब्जी खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान? जानिए, वरना हेल्थ को होगा भयंकर नुकसान!
Apr 08, 2026 | 09:25 PMदेउबा पर गिरफ्तारी की तलवार! मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे नेपाल के पूर्व पीएम, इंटरपोल की मदद लेगी सरकार
Apr 08, 2026 | 09:16 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














