बार-बार रास्ते में बंद हो जाती है आपकी बाइक? अपनाएं ये 5 आदतें, नहीं होगा बीच सड़क ब्रेकडाउन

Safe Ride: बाइक या स्कूटर है और अक्सर रास्ते में अचानक खराब हो जाता है, तो यह परेशानी और खर्च दोनों बढ़ा देता है खासकर जब जगह सुनसान हो। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान और नियमित आदतें अपनाएं।
Does your bike frequently stall on the road Adopt these 5 habits to prevent road breakdowns.
Bike (Source. Freepik)
Published on
Updated on

When to Change Engine Oil: अगर आपके पास बाइक या स्कूटर है और अक्सर रास्ते में अचानक खराब हो जाता है, तो यह परेशानी और खर्च दोनों बढ़ा देता है खासकर जब जगह सुनसान हो। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ आसान और नियमित आदतें अपनाकर आप अपने दोपहिया वाहन को लंबे समय तक फिट और भरोसेमंद रख सकते हैं। आइए जानते हैं वे जरूरी टिप्स जो हर लोअर मिडिल क्लास परिवार के लिए काम की हैं।

1. सर्विस में लापरवाही बिल्कुल नहीं

समय-समय पर सर्विस करवाना सबसे जरूरी है। नियमित सर्विस से छोटी खराबियां समय रहते पकड़ में आ जाती हैं और बड़ी दिक्कतों से बचाव होता है। कोशिश करें कि हमेशा अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही वाहन की जांच कराएं। इंजन ऑयल बदलना सर्विस का सबसे अहम हिस्सा है। यह इंजन को स्मूथ चलाने में मदद करता है और पार्ट्स को घिसने से बचाता है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर या जब ऑयल काला दिखे, तो उसे तुरंत बदलवाएं। साथ ही चेन की सेटिंग और लुब्रिकेशन भी चेक कराते रहें।

2. एयर फिल्टर की नियमित सफाई

एयर फिल्टर इंजन की सांस है। अगर यह गंदा हो जाए, तो इंजन की परफॉर्मेंस गिर जाती है और पेट्रोल ज्यादा खर्च होने लगता है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ करवाना या जरूरत पड़े तो बदलना बेहद जरूरी है। साफ एयर फिल्टर से माइलेज भी बेहतर मिलता है।

3. स्पार्क प्लग की जांच न भूलें

अगर बाइक स्टार्ट लेने में दिक्कत करती है या बार-बार बंद होती है, तो स्पार्क प्लग जिम्मेदार हो सकता है। हर 1500-2000 किलोमीटर पर इसकी स्थिति जांचें। अगर यह जला हुआ या खराब लगे, तो तुरंत बदलवा लें। इससे इंजन स्मूथ स्टार्ट होगा और पावर भी बनी रहेगी।

4. बैटरी की सेहत पर नजर रखें

बैटरी कमजोर होते ही सेल्फ स्टार्ट जवाब दे सकता है। समय-समय पर जांच करें कि कहीं बैटरी में लीकेज या जंग तो नहीं लगी। अगर स्टार्टिंग में दिक्कत आए, तो देर न करें तुरंत मैकेनिक को दिखाएं।

5. टायर और व्हील की सही देखभाल

हफ्ते में कम से कम एक बार टायर का एयर प्रेशर जरूर चेक करें। कम या ज्यादा प्रेशर से वाहन की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों प्रभावित होते हैं। समय-समय पर व्हील बैलेंसिंग कराते रहें। अगर टायर ज्यादा घिस गए हों या दरार दिखे, तो तुरंत बदलवाएं। छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप बड़े खर्च और बीच रास्ते की परेशानी से बच सकते हैं। नियमित देखभाल ही सुरक्षित और सुकून भरी राइड की कुंजी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com