Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई SUV Victoris, दमदार फीचर्स और सेफ्टी में नंबर-वन

Victoris Bharat NCAP Rating: मारुति सुजुकी ने अपनी नई और SUV Victoris को लॉन्च कर दिया है। इसमें तीन पावरट्रेन ऑप्शन पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ बाजार में उतार गया है।
Maruti Suzuki ने लॉन्च की नई SUV Victoris, दमदार फीचर्स और सेफ्टी में नंबर-वन
maruti suzuki victoris में क्या है खास। (सौ. maruti suzuki victoris)
Published on
Updated on

Maruti Suzuki Victoris SUV: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई और प्रीमियम SUV Victoris को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे तीन पावरट्रेन ऑप्शन पेट्रोल, CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ बाजार में उतारा है। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पेट्रोल वेरिएंट के लिए लगभग ₹10.50 लाख, CNG वर्जन के लिए ₹11.50 लाख, और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए ₹15.50 लाख से थोड़ी कम रखी गई है।

वेरिएंट्स और कीमतें

Victoris एसयूवी के पेट्रोल इंजन की शुरुआत LXi वेरिएंट से होती है, जिसके बाद VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi Plus और ZXi Plus (O) आते हैं।

  • CNG वर्जन केवल LXi, VXi और ZXi वेरिएंट में उपलब्ध है।
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन VXi से लेकर ZXi Plus (O) तक पेश किया गया है।

दमदार इंजन और तीन पावरट्रेन

Victoris को पावर देने के लिए इसमें ग्रैंड विटारा वाला ही सेटअप दिया गया है।

  • पेट्रोल इंजन: 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड, 101 bhp पावर और 137 Nm टॉर्क। 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प, चुनिंदा वेरिएंट्स में 4WD का ऑप्शन।
  • CNG इंजन: 87 bhp पावर और 121 Nm टॉर्क। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं, लेकिन अंडरबॉडी सीएनजी टैंक मिलने से बूट स्पेस पेट्रोल जैसा ही रहता है।
  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड: 91 bhp पावर और 122 Nm टॉर्क। इसमें लोकल असेंबल्ड लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है।

डिजाइन और लुक

  • मारुति सुजुकी विक्टोरिस को मॉडर्न और स्पोर्टी डिजाइन लैंग्वेज में तैयार किया गया है।
  • वर्टिकल हुड, एंगुलर LED हेडलैम्प्स और फ्रंट पर क्रोम स्ट्रिप इसे प्रीमियम टच देते हैं।
  • 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और 10 रंगों का ऑप्शन, जिसमें नए शेड इटर्नल ब्लू और मिस्टिक ग्रीन भी शामिल हैं।
  • पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED टेललैम्प्स और जेस्चर-कंट्रोल पावर्ड टेलगेट मिलता है।

इंटीरियर और हाईटेक फीचर्स

  • Victoris का केबिन बेहद लग्जरी अनुभव देता है।
  • लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन और 64 कलर एम्बियंट लाइटिंग।
  • 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले।
  • स्मार्ट फीचर्स: टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (Alexa व 35+ ऐप्स सपोर्ट), Suzuki Connect (60+ फीचर्स), OTA अपडेट।
  • ड्यूल-पेन सनरूफ, PM 2.5 एयर फिल्टर।
  • 8-स्पीकर Infinity Surround Sound (Dolby Atmos के साथ)।
  • 8-वे पावर्ड और वेंटिलेटेड ड्राइवर सीट।

सुरक्षा और एडवांस टेक्नोलॉजी

  • मारुति विक्टोरिस ने Bharat NCAP और Global NCAP दोनों क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है।
  • स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ESC, पैदल यात्री सुरक्षा सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर।
  • एडवांस फीचर्स: हेड्स-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS, जिन्हें खास भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है।

ध्यान दें

मारुति सुजुकी Victoris अपने मॉडर्न डिजाइन, दमदार इंजन, हाईटेक फीचर्स और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नया मानक स्थापित करने वाली है। यह SUV उन ग्राहकों के लिए खास विकल्प है जो परफॉर्मेंस, सेफ्टी और लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com