-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Lamborghini Temerario Launched In India With Special Features In 6 Crore Rupee
सुपरकार की दुनिया में आया नया तूफान! Lamborghini Temerario की हुई भारत में एंट्री, 2.7 सेकंड में बनेगी रफ्तार की मिसाइल
- Written By: मृणाल पाठक
Lamborghini Temerario in India: लैम्बोर्गिनी ने अपनी एक सुपरकार को भारत में लॉन्च किया है। जो महज 2.7 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में माहिर है। इस गाड़ी को हाइब्रिड तकनीक वाले इंजन के साथ पेश किया गया है।

Lamborghini Temerario (सोर्स- एक्स)
Lamborghini Temerario in India: दुनिया की मशहूर सुपरकार निर्माता कंपनी Lamborghini ने भारतीय ऑटो बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप हाइब्रिड सुपरकार को पेश किया है। ये सुपरकार कोई और नहीं बल्कि Temerario है, जो अब भारत में दूसरे ब्रांड्स की सुपरकारों को करारी टक्कर देने वाली है।
Lamborghini Temerario कार न केवल अपनी शानदार डिजाइन के लिए मशहूर रहेगी, बल्कि इसकी बेहतरीन टेक्नोलॉजी और कमाल का परफॉर्मेंस इसे ऑटो बाजार में एक नया मुकाम दिलाने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस सुपरकार की मुख्य खूबियां, इंजन स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत से जुड़ी सारी जानकारी…
इंजन और परफॉर्मेंस
इटली की प्रतिष्ठित कंपनी Lamborghini की Temerario कार प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस है, जिसमें परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का बेहतरीन बैलेंस है। इसमें सुपरकार में लगा है:
सम्बंधित ख़बरें
क्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
- 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन
- जो अकेले 800 बीएचपी की ताकत और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।
- हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर यह कार कुल 920 हॉर्सपावर और 800 एनएम टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।
इसी पावरफुल सेटअप की वजह से Temerario महज 2.7 सेकंड में रफ्तार की मिसाइल बन जाती है। ये कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में माहिर है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 342 किमी/घंटा तक जाती है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज कारों में शामिल करती है।
ड्राइविंग मोड्स और कंट्रोल
ड्राइवर्स को Lamborghini Temerario चलाने में काफी मजा आने वाला है। क्योंकि इस सुपरकार को कंपनी ने कुछ इसी तरह से डिजाइन किया है। इस कार की खासियत है कि ये 13 ड्राइविंग मोड्स के साथ आती है। जो हर तरह के ड्राइविंग कंडीशन में बेहतरीन कंट्रोल देती है और एक नया एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इस कार में शामिल हैं:
- Citta (सिटी मोड),
- Strada (स्ट्रीट मोड),
- Sport (स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए),
- Corsa (रेसिंग के लिए खास मोड)।
ड्राइवर अपनी जरूरत के हिसाब से इस सुपरकार के मोड को स्विच कर सकते है, जिससे कार का सस्पेंशन, थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर
Lamborghini Temerario कार के लुक के बारे में क्या ही बात करें, इसे देखकर आपकी आंखे भी चौंधियाना जाएगी। इसका लुक पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक और अग्रेसिव है। इस कार की डिजाइन एलिमेंट्स में शामिल हैं:
- शार्क-नोज फ्रंट फेसिया,
- लोअर लिप स्पॉइलर,
- और एरोडायनामिक बॉडी कट्स।
वहीं इस सुपरकार के फ्रंट में हेक्सागोनल एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं। जबकि इसके पीछे की ओर स्कल्प्टेड रियर डिजाइन इसे क्लासिक लेम्बोर्गिनी लुक देता है।
इंटीरियर और फीचर्स
Lamborghini Temerario के केबिन को लग्जरी और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट मिक्स दिया गया है। ये है इसके इंटीरियर की कुछ प्रमुख झलकियां:
- 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,
- 9.1-इंच की पैसेंजर स्क्रीन,
- कार्बन फाइबर का इस्तेमाल,
- वेंटिलेटेड सीट्स,
- और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील जिसमें फिजिकल बटन दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, इस सुपरकार में 20 और 21 इंच के अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं, जो इसकी रोड प्रेजेंस को और भी कमाल बनाते हैं।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कीमत और मुकाबला
अब सुपरकार Lamborghini Temerario की भारत में कीमत की बात करें तो इटली की कंपनी ने इस सुपरकार को भारत में ₹6 करोड़ (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह एक अल्ट्रा-लक्सरी सेगमेंट की कार है। वहीं इस सुपरकार का अब सीधा मुकाबला Aston Martin, McLaren और Ferrari जैसी सुपरकार ब्रांड्स से होने वाला है।
Lamborghini temerario launched in india with special features in 6 crore rupee
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Jul 03, 2026 | 09:16 AMठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
Jul 03, 2026 | 09:08 AMWelcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Jul 03, 2026 | 09:05 AMइंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














