-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Citroen Aircross X Launched With Impressive Features And Advanced Technology
Citroen Aircross X हुई लॉन्च, शानदार फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस
- Written By: सिमरन सिंह
Citroen Aircross X: सिट्रोन ने अपनी नई एयरक्रॉस एक्स पेश की है। इस मॉडल को ग्राहकों को प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव देने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

Citroen Aircross X में क्या क्या होगा। (सौ. Citron)
Citroen Aircross X Features: भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में Citroën ने अपनी नई Aircross X पेश की है। कंपनी ने इस मॉडल को ग्राहकों को एक प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव देने के उद्देश्य से डिज़ाइन किया है। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत ₹8.29 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹13.50 लाख तक जाती है। इससे पहले कंपनी अपनी लोकप्रिय कारें C3X और Basalt X लॉन्च कर चुकी है, जिन्हें ग्राहकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था।
सिट्रोएन एयरक्रॉस एक्स में क्या है नया
सिट्रोएन ने अपने नए Aircross X वेरिएंट में इंटीरियर और फीचर्स दोनों में कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स किए हैं। इसमें कंपनी ने एक 10.25 इंच का एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है, जिसमें 52 भाषाओं को सपोर्ट करने वाला एआई असिस्टेंट शामिल है। इसके साथ ही, इसमें क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, 360-डिग्री कैमरा, और वेंटिलेटेड लेदरेट सीटें जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो कंफर्ट, स्टाइल और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को एक साथ चाहते हैं।
डिजाइन और परफॉर्मेंस
नए वेरिएंट का डिजाइन पहले की तुलना में अधिक आकर्षक और बोल्ड है। गाड़ी के एक्सटीरियर में कंपनी ने स्पोर्टी एलिमेंट्स और आधुनिक टच जोड़ा है, जबकि इंटीरियर में लेदरेट फिनिशिंग और बेहतर स्पेस यूटिलाइजेशन देखने को मिलता है। सिट्रोएन का दावा है कि यह मॉडल ईंधन दक्षता (Fuel Efficiency) के साथ परफॉर्मेंस में भी उत्कृष्ट है, जो शहर और हाईवे दोनों ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है।
सम्बंधित ख़बरें
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
ये भी पढ़े: दिवाली पर नई बाइक खरीदने का शानदार मौका, ₹2 लाख तक की टॉप 5 बेस्ट मोटरसाइकिलें
अगले महीने लॉन्च होगी नई Hyundai Venue
सिट्रोएन के बाद अब Hyundai Motor India भी अपने ग्राहकों के लिए बड़ी पेशकश करने जा रही है। कंपनी अगले महीने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Venue का सेकंड जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है। नए मॉडल में पूरी तरह नया डैशबोर्ड लेआउट, डुअल 10.25-इंच कनेक्टेड डिस्प्ले, और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेवल-2 ADAS, और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे हाई-एंड फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
मार्केट में होगा कड़ा मुकाबला
नई हुंडई वेन्यू का मुकाबला भारतीय बाजार में मारुति ब्रेज़ा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा XUV 3XO, किआ सोनेट, किआ सिरोस, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी पॉपुलर एसयूवी से होगा। दोनों कंपनियों की ये पेशकशें त्योहारी सीजन में ग्राहकों को नए विकल्प देंगी, जिससे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज़ होने की उम्मीद है।
Citroen aircross x launched with impressive features and advanced technology
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMBS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM













