कार खरीदने का सबसे सस्ता मौका, मार्च के आखिरी दिनों में Honda और Maruti दे रहीं भारी छूट

Car Discount March 2026: नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो मार्च 2026 के आखिरी कुछ दिन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आने वाले हैं। इस समय कंपनी अपना टारगेट पूरा करने के लिए ऑफर्स को बड़ा देते है।
cheapest opportunity to buy a car, Honda and Maruti are offering huge discounts in the last days of March.
Honda City (Source. Honda)
Published on
Updated on

Best Time to Buy Car: अगर आप नई कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो मार्च 2026 के आखिरी कुछ दिन आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आने वाले हैं। कई ऑटो कंपनियां इस दौरान अपने पुराने स्टॉक को खत्म करने और सालाना टारगेट को पूरा करने के लिए कस्टमर्स को आकर्षक ऑफर देने की तैयारी में हैं। यही वजह है कि होंडा और मारुति सुजुकी जैसी बड़ी ऑटोमेकर कंपनियां इस महीने अपनी कई पॉपुलर कारों पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। इन ऑफर्स में न सिर्फ कैश डिस्काउंट बल्कि एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल हैं, जिससे कस्टमर्स हजारों से लाखों रुपये बचा सकते हैं।

होंडा सिटी पर लगभग ₹2 लाख का फायदा

होंडा ने इस महीने अपनी पॉपुलर सेडान होंडा सिटी पर एक बड़ा ऑफर लॉन्च किया है। मार्च 2026 में यह कार खरीदने वाले कस्टमर्स को ₹1.97 लाख तक का फायदा हो सकता है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट और कई एक्स्ट्रा फायदे शामिल हैं। होंडा सिटी को लंबे समय से भारतीय कस्टमर्स के बीच एक भरोसेमंद सेडान माना जाता है। इस कार में पावरफुल इंजन, आरामदायक केबिन और कई मॉडर्न फीचर्स हैं। यह कार उन कस्टमर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है जो स्टाइल, आराम और बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं।

मारुति सुजुकी कारों पर भी शानदार ऑफर

मारुति सुजुकी ने भी इस महीने अपने कस्टमर्स के लिए खास ऑफर लॉन्च किए हैं। कंपनी अपनी कई पॉपुलर कारों पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। इनमें स्विफ्ट, वैगनआर, ऑल्टो K10, ब्रेज़ा और सेलेरियो जैसी कारें शामिल हैं। यह ऑफर मारुति एरिना डीलरशिप पर 31 मार्च, 2026 तक उपलब्ध है। कस्टमर्स इन कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, शहर और डीलरशिप के हिसाब से ऑफर थोड़े अलग हो सकते हैं।

इन कारों पर मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट

  • डिस्काउंट की बात करें तो, मारुति ब्रेज़ा पर ₹45,000 तक के फायदे मिल रहे हैं।
  • दूसरी ओर, पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट पर कुल ₹50,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • इसके अलावा, वैगनआर, ऑल्टो K10 और सेलेरियो जैसी बजट कारों पर ₹42,500 तक की बचत की जा सकती है।
  • S-Presso पर ₹37,500 तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि 7-सीटर अर्टिगा पर ₹5,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

मार्च में सबसे ज़्यादा डिस्काउंट क्यों मिल रहे हैं?

असल में, मार्च भारत में फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना होता है। इस दौरान कार कंपनियां और डीलर अपने सालाना टारगेट को पूरा करने की कोशिश करते हैं। साथ ही, पुराना स्टॉक जल्दी बेचने के लिए कंपनियां कस्टमर्स को ज़्यादा से ज़्यादा डिस्काउंट देती हैं। यही वजह है कि मार्च के आखिरी 4-5 दिनों में कार खरीदने पर सबसे ज़्यादा फायदे मिल सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com