सभी Cars में होते है छिपे हुए ये खास फीचर्स, इस्तेमाल से आसान होगा सफर

कार एक ऐसी सुविधा के साथ आते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ आपकी जिंदगी को और आसान बना सके। ऐसे में कार के अंदर कई छिपे हुए फीचर्स होते हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता
कार हिडन फीचर्स (सौ.सोशल मीडिया)
कार हिडन फीचर्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Car Hidden Features. आज के समय में कार एक ऐसी सुविधा के साथ आते हैं जो आरामदायक होने के साथ-साथ आपकी जिंदगी को और आसान बना सके। ऐसे में कार के अंदर कई छिपे हुए फीचर्स होते हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता, लेकिन अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करें तो आपकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी ज्यादा बेहतर हो सकती है।

एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील्स

कई कार के अंदर एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील्स वाले फीचर के साथ होते हैं। इससे आप ड्राइविंग पोजीशन को अपने हिसाब से सेट कर पाएंगे, जिससे लंबी यात्रा में आपको आराम मिलेगा।

ऑटोमेटिक हैडलाइट्स

कुछ कार के अंदर हैडलाइट्स को ऑटोमेटेकली सेट किया जा सकता है। जिससे वह खुद ही अंधेरे में जल जाती है। जिसके बाद आपको ऑन ऑफ करने की झंझट से राहत मिलेगी। साथ ही बता दे कि अंधेरे में कई बार एक्सीडेंट का खतरा भी रहता है। जो इस फीचर को ऑन करने के बाद नहीं होगा।

रियर व्यू मिरर डिमिंग

कुछ कार के अंदर आप रियर व्यू मिरर को ऑटो डिमिंग मोड पर रख सकते हैं। जो रात के समय पीछे से आने वाली तेज रोशनी को अपने आप ही कम कर देगा। जिससे आपकी आंखों को आराम मिलेगा।

क्रूज कंट्रोल

इस फीचर के साथ आप हाईवे में ड्राइविंग के दौरान अपनी कार की स्पीड को एक निश्चित स्तर पर सेट कर सकते हैं। जिससे लंबे समय तक ड्राइविंग करने के समय आपको बार-बार एक्सीलेटर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा।

रिमोट विंडो ऑपरेशन

कुछ कार के अंदर रिमोट विंडो ऑपरेशन का फीचर होता है। जिससे आप बड़े आराम से रिमोट का इस्तेमाल करते हुए विंडो को ऊपर या नीचे कर सकते हैं।

हिडन सनग्लासेस होल्डर

कई कार के अंदर रियर व्यू मिरर के पास या फिर उसके ओवरहेड कंट्रोल में सनग्लास रखने के लिए एक विशेष स्थान होता है। जिसके बारे में काफी कम लोग को पता है। इस फीचर से आप अपनी सनग्लासेस को आराम से रख सकते हैं। जो कार के झटके लगने पर नीचे गिर के नहीं टूटेगे।

ग्लोव बॉक्स में कॉलिंग फीचर

काफी लोगों को यह नहीं पता लेकिन कार के ग्लोव बॉक्स में एयर कंडीशनिंग के सिस्टम से ठंडक पहुंचती है। जो की एक मिनी कूलर की तरह काम करता है। जिसमें आप अपनी ड्रिंक्स को ठंड रख सकते हैं।

इन फीचर्स का इस्तेमाल करके आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कार के अलग-अलग फायदा को उठा सकते हैं। जिससे आपका सफर आसान हो जाएगा और ड्राइवर को ज्यादा आराम और सुरक्षा का फायदा मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com