Smartphone खरीदना है तो करें एक हफ्ते का इंतजार, इन 2 फोन के फीचर को नहीं कर पाएंगे इग्नोर

भारत अगले हफ्ते 2 खास फोन लॉन्च करने वाला है। जिसकी खासियत जान आप भी इस फोन को लेने से अपने आप को रोक नहीं पाएगें। इस सीरिज में Realme 13 5G Series और Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है।
Smartphones in India
Smartphones in India
Published on: 
Updated on: 

Smartphones in India. अगर आप भी अपने पुराने फोन को हटाकर एक नए फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो अगले हफ्ते तक रुक जाइए क्योंकि बाजार में तीन ऐसे शानदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। जो आप अपने पास जरूर रखना चाहेंगे। इस बार Realme 13 5G Series और Vivo T3 Pro 5G स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाला है। वहीं बता दें कि इसके लॉन्च का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Realme 13 5G Series

रियलमी 13 5G सीरीज की लॉन्च डेट की बात की जाए तो यह अगले हफ्ते 29 अगस्त दोपहर 12:00 बजे ग्राहकों के लिए अवेलेबल होगा। रियलमी सीरीज लगातार भारत में अपने नए-नए फोन को लांच कर रही है क्योंकि लगातार रियलमी की बिक्री भारत में बढ़ती जा रही है और इस बार रियलमी ओपनिंग सीरीज में ग्राहकों के लिए Realme 13 और Realme 13 Plus 5G स्मार्टफोन को बाजार में उतर जा रहा है।

Realme 13 5G सीरीज (सौ.सोशल मीडिया)
Realme 13 5G सीरीज (सौ.सोशल मीडिया)

ऑनलाइन खरीदे फोन

अगर आप भी रियलमी 13 सीरीज के फोन को खरीदना चाहते हैं। तो आप फ्लिपकार्ट से इस घर बैठे ही खरीद सकते हैं। जिसमें इसकी खास फीचर्स को भी बताया गया है। जो किसी भी तरीके से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं।

क्या है रियलमी की खासियत

Realme 13 5G Series के अंदर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर, 80 वॉट फास्ट चार्ज, 5000mAh बैटरी, 26GB रैम/256GB स्टोरेज और GT मोड में 90fps गेमिंग सपोर्ट मिलने वाला है।

Vivo T3 Pro 5G

Vivo T3 Pro 5G फोन अगले हफ्ते 27 अगस्त दोपहर 12:00 बजे ग्राहकों के लिए लांच किया जा रहा है। लांच होने के बाद इस फोन को आप कंपनी के ऑफिशल साइट के साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीद पाएंगे।

Vivo T3 Pro 5G (सौ.सोशल मीडिया)
Vivo T3 Pro 5G (सौ.सोशल मीडिया)

क्या है फोन की खासियत

फोन की खासियत के बारे में बताएं तो इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 3 प्रोसेसर, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, 50MP Sony IMX882 कैमरा सेंसर, 3डी कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 8MP वाइड-एंगल कैमरा सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com