- Hindi News »
- Automobile »
- Budget 2026 Evs And Cng Vehicles Become Cheaper Air Travel Also Gets More Affordable
Budget 2026 का बड़ा असर: EV और CNG हुए सस्ते, हवाई सफर भी पड़ेगा हल्का, जानिए आपकी जेब पर क्या बदलेगा
Union Budget 2026 केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने आम लोगों और भविष्य की ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सीधा फोकस दिखाया है। इस बजट में EV बैटरी, विमान ईंधन, CNG और कई चीजे सस्ती हुई है।
- Written By: सिमरन सिंह

Cheaper EV Batteries (Source. Gemini)
Cheaper EV Batteries: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने आम लोगों और भविष्य की ग्रीन टेक्नोलॉजी पर सीधा फोकस दिखाया है। इस बजट में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी, विमान ईंधन (ATF), CNG और बायो गैस-मिश्रित CNG को सस्ता करने की घोषणाएं की गई हैं। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो महंगाई के बीच सस्ता और टिकाऊ विकल्प तलाश रहे हैं। खासकर लोअर मिडिल क्लास के लिए यह बजट राहत भरी खबर लेकर आया है।
EV बैटरी सस्ती, इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी किफायती
बजट 2026 में सरकार ने EV इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लिथियम-आयन सेल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली पूंजीगत वस्तुओं पर सीमा शुल्क में छूट को जारी रखा गया है। इसका सीधा असर यह होगा कि देश में EV बैटरी का निर्माण सस्ता होगा और आगे चलकर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और बाइक की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा और भारत EV के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा।
ATF सस्ता, हवाई सफर हो सकता है आसान
बजट 2026 में विमान ईंधन (ATF) को लेकर भी राहत दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, ATF सस्ता हुआ है, जिससे एयरलाइंस की लागत घटेगी। उम्मीद है कि आने वाले समय में हवाई टिकटों की कीमतों में स्थिरता या कमी देखने को मिल सकती है। यह उन मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की खबर है, जो अब तक महंगे हवाई किराए की वजह से सफर से कतराते थे।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
सही टायर नहीं तो अधूरी रह जाएगी कार की परफॉर्मेंस, Bridgestone का नया कैंपेन बना चर्चा का विषय
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
छोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
CNG और बायो गैस CNG भी सस्ती
सरकार ने CNG और बायो गैस-मिश्रित CNG को भी सस्ता करने का फैसला लिया है। इससे CNG कार, ऑटो और कमर्शियल वाहन चलाने वालों की ईंधन लागत घटेगी। रोजमर्रा की यात्रा और छोटे व्यापारियों के लिए यह सीधी बचत का रास्ता खोलता है।
आम आदमी को और कहां मिली राहत?
बजट 2026 में सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि कैंसर की दवाएं, जूते और कपड़े भी सस्ते किए गए हैं। इसका मतलब है कि इलाज, पहनावा और रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च थोड़ा कम होगा।
किन चीजों पर बढ़ी महंगाई
हालांकि राहत के साथ-साथ कुछ चीजें महंगी भी हुई हैं। शराब, सिगरेट, तंबाकू, विदेशी परफ्यूम, लक्ज़री घड़ियां और आयातित वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाया गया है। सरकार का उद्देश्य साफ है लक्ज़री और नुकसानदायक चीजों को महंगा कर, जरूरी और पर्यावरण हितैषी उत्पादों को बढ़ावा देना।
ये भी पढ़े: Budget 2026: अब सस्ती चलेगी CNG गाड़ी, बायोगैस मिक्स पर टैक्स खत्म, जेब और हवा दोनों को राहत
कुल मिलाकर क्या कहता है बजट 2026?
बजट 2026 साफ संकेत देता है कि सरकार हरित ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों और आम आदमी की जरूरतों को प्राथमिकता दे रही है। EV बैटरी पर कम शुल्क और सस्ते ईंधन से आने वाले वर्षों में महंगाई का दबाव कुछ हद तक कम हो सकता है।
Budget 2026 evs and cng vehicles become cheaper air travel also gets more affordable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













