सस्ती कार का सपना टूटा? Citroen C3, Basalt और Aircross अब पहले से ज्यादा महंगी

Car Price Hike: स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट को बिगाड़ सकती है। Citroen India ने अपनी पॉपुलर कारों Citroen C3, Citroen Aircross और नई Basalt Coupe SUV की कीमत बढ़ा दी है
Citroen C3, Basalt, and Aircross are now more expensive than before.
Citroen C3 (Source. Citroen C3)
Published on
Updated on

Citroen C3 Price Hike: अगर आप सस्ती और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट को बिगाड़ सकती है। Citroen India ने अपनी पॉपुलर कारों Citroen C3, Citroen Aircross और नई Basalt Coupe SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडलों पर 20 हजार से लेकर 45 हजार रुपये तक का इजाफा किया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

किन Citroen कारों की कीमत बढ़ी?

Citroen की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, C3, Aircross और Basalt की कीमतों में इजाफा किया गया है। हालांकि, इन तीन मॉडलों के अलावा कंपनी की अन्य कारों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ती लागत और प्रोडक्शन खर्च को इसकी वजह माना जा रहा है।

Citroen C3 अब कितनी महंगी?

Citroen C3 की एक्स-शोरूम कीमत अब 4.95 लाख रुपये से शुरू होकर 9.45 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यह कार Live, Live (O), Feel, Feel (O) और Shine ट्रिम्स में उपलब्ध है। C3 के लगभग सभी वेरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि Live (O) मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोअर मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच यह कार पहले से ही काफी लोकप्रिय रही है।

Citroen Basalt Coupe SUV की नई कीमत

Citroen Basalt Coupe SUV की कीमत में सीधे 20,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये से लेकर 13.35 लाख रुपये तक हो गई है। Basalt तीन वेरिएंट यू, प्लस और मैक्स में आती है और सभी वेरिएंट पर एक समान कीमत बढ़ाई गई है।

Aircross SUV भी हुई महंगी

Citroen Aircross SUV के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पांच-सीटर मैक्स टर्बो वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब Citroen Aircross की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 13.94 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं

अच्छी बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद तीनों कारों के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं।

  • इनमें एक 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 82 हॉर्सपावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
  • इसके अलावा 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 110 हॉर्सपावर और 190 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com