- Hindi News »
- Automobile »
- America Ready To Give F 35 Fighter Jet To India China And Pakistan In Tension Know How It Become Game Changer
F-35 Fighter Jet: भारत को एडवांस फाइटर जेट देने के लिए अमेरिका तैयार, तनाव में चीन और पाकिस्तान; जानें कैसे बनेगा गेम चेंजर?
F-35 Fighter Jet: अमेरिका का F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान अपनी खास खूबियों के लिए जाना जाता है, जो इसे दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट बनाती हैं। इसका निर्माण लॉकहीड मार्टिन ने किया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : भारत को मल्टी-रोल फाइटर जेट F-35 मिलेगा, जो हवाई युद्ध, जमीनी हमले और खुफिया मिशन में माहिर है। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी घोषणा की है। बता दें, यह एक ऐसा फाइटर जेट है जो भारत के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है।
अमेरिका, नाटो और अन्य सहयोगी देशों के लिए युद्ध में गेम चेंजर साबित हुआ F-35 अब भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने का काम करेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत-अमेरिका के इस सौदे से पाकिस्तान और चीन में हलचल मच गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान इस सौदे की घोषणा की है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि दुनिया का सबसे खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट F-35 कितना ताकतवर है और भारत के लिए यह कितना बड़ा गेम चेंजर साबित होगा? इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
नॉर्वे में पत्रकार के सवाल नहीं लिए PM मोदी, भारत में राहुल गांधी ने घेरा; कहा- ‘कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’
ईंधन बचाने की अनोखी पहल, पीएम की अपील पर नागपुर ZP ‘बदलाव खुद से’ संदेश के साथ पैदल ऑफिस पहुंचे अधिकारी
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
खास खूबियों के लिए जाना जाता है अमेरिका का F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान
अमेरिका का F-35 लाइटनिंग II लड़ाकू विमान अपनी खास खूबियों के लिए जाना जाता है, जो इसे दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट बनाती हैं। इसका निर्माण लॉकहीड मार्टिन ने किया है। यह एडवांस स्टील्थ तकनीक वाला सबसे ज्यादा तैनात पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है।
छोटी और मध्यम दूरी की मिसाइलों से लैस यह लड़ाकू विमान इसलिए भी खास है क्योंकि दुश्मन का रडार भी इसे नहीं पकड़ सकता। यह उनके लिए लगभग अदृश्य रहता है। यही वजह है कि यह विमान दुश्मन के सबसे सुरक्षित इलाके में भी घुस सकता है।
F-35 फाइटर की हैं तीन कैटेगरी
वर्टिकल लैंडिंग में भी माहिर दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में शामिल एफ-35 फाइटर प्लेन की तीन कैटेगरी हैं। पहली कैटेगरी का एफ-35ए प्लेन सामान्य फाइटर जेट की तरह ही लैंड और टेकऑफ करता है। दूसरी कैटेगरी का एफ-35बी वर्टिकल लैंडिंग के साथ शॉर्ट टेकऑफ की क्षमता रखता है। वहीं, तीसरी कैटेगरी का एफ-35सी प्लेन एयरक्राफ्ट कैरियर से भी टेकऑफ करने की क्षमता रखता है।
सुपरसोनिक स्पीड से चलता है यह फाइटर जेट
यह सामान्य स्पीड से नहीं, बल्कि सुपरसोनिक स्पीड से चलता है इसे दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि यह सुपरसोनिक स्पीड से चलता है। हवा से हवा में हमला करने की बात हो या हवा से जमीन पर मौजूद दुश्मन के ठिकाने को तबाह करने की, यह मल्टीरोल फाइटर चूकता नहीं है। अपनी स्पीड की वजह से यह दुश्मन को परास्त कर वापस लौट सकता है। वो भी चंद सेकंड में। इसका इस्तेमाल खुफिया जानकारी जुटाने और इलेक्ट्रॉनिक ऑपरेशन के लिए किया जा सकता है।
हाईटेक सेंसर से लैस है F-35 फाइटर जेट
इसमें हाईटेक सेंसर लगे हैं जो पायलट के साथ तेजी से डेटा शेयर करते हैं। इसमें लगे सेंसर जिसमें फ्यूजन रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल और इंफ्रारेड सेंसर शामिल हैं, तेजी से डेटा कलेक्ट करके पायलट को भेजते हैं जिससे उसे अलर्ट होने का समय मिल जाता है। F-35 की अधिकतम स्पीड मैक 1.6 बताई जा रही है। यही वजह है कि इसे भारत के लिए गेम चेंजर कहा जा रहा है, जिससे भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
ऑटो जगत से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
इसलिए तनाव में हैं चीन और पाकिस्तान
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि यह पांचवीं जेनरेशन का फाइटर जेट है। मौजूदा समय में भारत के चीन से रिश्ते भले ही सुधर रहे हों, लेकिन भारत का ताकतवर बनना न तो चीन को पसंद आएगा और न ही पाकिस्तान को। चीन ने 5वीं पीढ़ी के दो फाइटर जेट विकसित किए हैं। फिलहाल दुनिया के सिर्फ तीन देशों के बास ही यह फाइटर जेट है, जिसमें अमेरिका, चीन और रूस के पास शामिल हैं। अब इस एडवांस फाइटर जेट के आने से भारत की ताकत बढ़ेगी और भारतीय वायुसेना और मजबूत होगी। यही कारण है कि चीन हो या पाकिस्तान, दोनों देशों की टेंशन बढ़ी हुई है।
America ready to give f 35 fighter jet to india china and pakistan in tension know how it become game changer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMटाइल्स में ऐसा घुला-मिला सांप कि किसी की नहीं पड़ी नजर, 5X Zoom करते ही उड़े लोगों के होश
May 19, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM













