IND Vs SA 5th T20I Highlight: भारत ने 30 रन से जीता मुकाबला, सीरीज को 3-1 से किया अपने नाम

IND Vs SA 5th T20I Highlight Updates: अहमदाबाद में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से धूल चटाई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमाया।
India vs South Africa 5th T20 Live Update
भारत बनाम साउथ अफ्रीका पांचवां टी20 लाइव

India Vs South Africa 5th T20I Highlight: भारत ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 30 रन से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने 231 रन बनाने के बाद मेहमान टीम को 201/8 पर रोक दिया और सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली घरेलू टी20 सीरीज जीत है। चौथा मैच धुंध के कारण रद्द हुआ था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका को क्विंटन डिकॉक और रीजा हेंड्रेक्स ने तेज शुरुआत दिलाई। डिकॉक ने 65 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही पारी लड़खड़ा गई। वरुण चक्रवर्ती ने चार विकेट लेकर मैच भारत की पकड़ में ला दिया। इससे पहले भारत के लिए तिलक वर्मा ने 73 और हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रन की तूफानी पारी खेली। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दी, जबकि तिलक-हार्दिक की 105 रन की साझेदारी निर्णायक साबित हुई।

IND vs SA Live Score: भारत ने जीता मैच

भारत ने अहमदाबाद टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से शिकस्त दी है। इसके साथ ही सूर्यकुमार की अगुवाई में टीम इंडिया ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका

साउथ अफ्रीका को 7वां झटका लग चुका है। अब उसे जीत के लिए 26 गेंद में 62 रन की जरूरत है। ये मुकाबला कुछ हद तक भारत की पकड़ में आ चुका है।

IND vs SA Live Score: भारत की मिली छठी सफलता

अर्शदीप सिंह ने डेविड मिलर को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई है। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 31 गेंद में 77 रन की जरूरत है।

IND vs SA Live Score: वरुण चक्रवर्ती को मिले लगातार दो विकेट

वरुण चक्रवर्ती को दो गेंदों में लगातार दो विकेट मिल चुके हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका को मुकाबले में कुल 5 झटके लग चुके हैं। अब उसे जीत के लिए 47 गेंद में 97 रन की जरूरत है।

IND vs SA Live Score: हार्दिक को मिला विकेट

हार्दिक पांड्या ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

IND vs SA Live Score: बुमराह ने डिकॉक को भेजा पवेलियन

खतरनाक दिख रहे क्विंटन डिकॉक को जसप्रीत बुमराह ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया है। डिकॉक ने 35 गेंदों में 65 रन बनाए। इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर 10.2 ओवर के बाद 120/2 है।

IND vs SA Live Score: डिकॉक की फिफ्टी

क्विंटन डिकॉक ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बना लिए हैं। 8.1 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 82/1 है।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

वरुण चक्रवर्ती ने रीज हेंड्रिक्स के रूप में साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया है। उन्होंने 13 रन बनाए। दूसरी तरफ क्विंटन डिकॉक 27 गेंदों में 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6.4 ओवर के बाद 69/1 है।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की विस्फोटक शुरूआत

साउथ अफ्रीका ने दमदार शुरुआत की है। टीम ने 3.3 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वक्त क्विंटन डिकॉक 18 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन की जरूरत

अंतिम तीन गेंदों में शिवम दुबे ने 10 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 231 रन तक पहुंचाया। अब साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 232 रन की जरूरत है। इससे पहले 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर तिलक वर्मा 42 गेंदों का सामना करते हुए 73 पर रन आउट हुए।

IND vs SA Live Score: हार्दिक पांड्या आउट

हार्दिक पांड्या 25 गेंद पर 63 रन की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो चुके हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 19.3 ओवर के बाद 220/4 है।

IND vs SA Live Score: हार्दिक पांड्या की विस्फोटक फिप्टी

हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसके बाद ही वो भारत के लिए टी20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत का स्कोर 18.1 ओवर के बाद 209/3 है।

IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा ने ठोकी फिफ्टी

तिलक वर्मा ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, हार्दिक पांड्या 8 गेंदों में 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 15 ओवर के बाद 170/3 है।

IND vs SA Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

सूर्यकुमार यादव का बल्ला आज भी खामोश रहा। वो सिर्फ 5 रन के स्कोर पर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए हैं। दूसरी तरफ 34 के स्कोर पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 12.2 ओवर के बाद 121 रन पहुंच गया है।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को मिली दूसरी सफलता

साउथ अफ्रीका को संंजू सैमसन के रूप में दूसरी बड़ी सफलता मिल चुकी हैं। संजू ने इस मुकाबले में 22 गेंद में 37 रन का योगदान दिया। उन्हें जॉर्ज लिंडे ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 9.1 ओवर के बाद 97/2 है।

IND vs SA Live Score: भारत को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा के रूप में टीम इंडिया को बड़ा व पहला झटका लग चुका है। उन्हें कार्बिन बॉश ने 34 रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ संजू सैमसन 27 रन के स्को पर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 67/1 है।

IND vs SA Live Score: संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा मैदान पर

इस मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। इस वक्त तक टीम इंडिया ने 1.5 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 18 तो संजू सैसमन 1 रन पर खेल रहे हैं।

IND vs SA Live Score: संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी

इस मुकाबले में शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं, कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवॉल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटेनियल बार्टमैन।

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

IND vs SA Live Score: टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड?

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बनने से सिर्फ 47 रन दूर हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2016 में 1614 रन बनाए थे।

IND vs SA Live Score: अहमदाबाद की पिच का रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 बार जीत दर्ज की है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 3 बार सफल रही है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला लेना चुनौतीपूर्ण होगा।

IND vs SA Live Score: भारत पहले बल्लेबाजी करेगा, संजू सैमसन की हुई वापसी

फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। अब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगा। इस मुकाबले में संजू सैमसन समेत तीन खिलाड़ियों की वापसी हुई है।

IND vs SA Live Score: भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन, शाहबाज अहमदकुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर।

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, टोनी डी जोरजी, लूथो सिपामला, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन, डेविड मिलर, केशव महाराज।

Navbharat Live
navbharatlive.com