फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों जयपुर पहुंचे
नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) से मिली बड़ी खबर के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Macron) 2 दिन के राजकीय दौरे पर आज भारत (India) आए हैं। हालांकि, आज मैक्रों पेरिस से दिल्ली न जाकर सीधे जयपुर पहुंचे हैं। आज यहां वे सबसे पहले आमेर किला जाएंगे। इसके साथ ही वे भारतीय कारीगरों और छात्रों से बातचीत करेंगे। जानकारी दें की इमैनुएल मैक्रों इस बार भारतीय गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) की परेड के मुख्य अतिथि भी हैं।
#WATCH | French President Emmanuel Macron arrives in Jaipur, Rajasthan as part of his two-day State visit to India. He will also attend the Republic Day Parade 2024 as the Chief Guest. pic.twitter.com/4zYFGZuVfu
— ANI (@ANI) January 25, 2024
ऐसे में राष्ट्रपति मैक्रों का आज का दिन बेहद खास होने वाला है। दिचास्प बात यह है कि, मैक्रॉन की यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक (Bilateral Talks With PM Modi) साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। पता हो कि फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ कल यानी शुक्रवार की गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भी भाग लेगी।
वहीं PM मोदी अब से कुछ देर बाद यानि साढ़े चार बजे जयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को रिसीव करेंगे। यहां से दोनों नेता साथ में जंतर-मंतर और जयपुर के हवा महल जैसे कुछ पर्यटक स्थलों पर जाएंगे। आज जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि, मोदी-मैक्रों जयपुर में एक रोड शो भी करेंगे। इसके साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपित मैक्रों, हवा महल में यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन भी करेंगे।
वहीँ राष्ट्रपति मैक्रों आज रात में दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां कल यानी शुक्रवार को 26 जनवरी को फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में वे बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में मैक्रों के सम्मान में एक अतिविशेष रिसेप्शन और स्टेट डिनर होस्ट करेंगी। बताते चलें मैक्रों फ्रांस के छठे ऐसे राष्ट्रपति होंगे, जो इस बार भारत में गणतंत्र दिवस परेड के चीफ गेस्ट बनेंगे।