- Hindi News »
- India »
- Former Union Minister Nagmani Joined Bjp 14th Time After Leaving Jan Suraaj
नीतीश नहीं ये हैं सबसे बड़े ‘पलटीमार’, 14वीं बार बदला पाला, RJD से जीतकर NDA सरकार में बने थे मंत्री
Bihar Politics: : पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणी ने 14वीं बार बदली पार्टी, जनसुराज छोड़ अब बीजेपी में शामिल। जानें उनका राजनीतिक सफर और दल-बदल की पूरी कहानी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा (Image- Social Media)
Who is former Union Minister Nagmani: बिहार की राजनीति में दल-बदल कोई नई बात नहीं। जब भी पलटी मारने की बात आती है तो लेग नीतीश कुमार का नाम लेते हैं, लेकिन जब बात आती है पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा की, तो यहां सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाते हैं। ‘पलटीमार’ की उपाधि पाने वाले नागमणि ने एक बार फिर अपना रंग बदल डाला और 14वीं बार नई पार्टी का झंडा थामा है। नागमणि कभी लालू यादव के राजद से सियासी सफर शुरू करने वाले LJP, BJP, JDU, NCP, RLSP तक तमाम पार्टियों में रहे, लेकिन कहीं भी स्थायी पता नहीं दर्ज कर पाए।
अब एक बार फिर उनकी राजनीतिक गाड़ी भाजपा के दरवाज़े पर आकर खड़ी हुई है। इसमें सबसे खास बात ये है कि उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मंत्री सुचित्रा सिन्हा भी उनकी इस ‘राजनीतिक यात्रा’ की साथी बन गई हैं। आइए बताते हैं नागमणि की दल-बदल गाथा।
सिर्फ 6 महीने में लिया यू-टर्न
अगले कुछ महीनों में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले जनसुराज को बड़ा झटका देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने एक बार फिर पलटी मार दी है और भाजपा का दामन थाम लिया। सिर्फ 6 महीने पहले ही उन्होंने प्रशांत किशोर के विजन पर भरोसा करते हुए भाजपा छोड़कर जनसुराज में शामिल हुए थे। लेकिन अब चुनावी माहौल गरमाते देख उनकी सियासी गाड़ी फिर से पुराने ठिकाने यानी भाजपा के दरवाजे पर आकर रुक गई।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
किन-किन पार्टियों में रह चुके हैं नागमणि
• शोषित समाज दल (पिता जगदेव प्रसाद की पार्टी, यहीं से राजनीति की शुरुआत)
• इंडियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस)
• जनता दलou May Also Like
• राष्ट्रीय जनता दल (डेमोक्रेटिक)
• बहुजन समाज पार्टी (BSP)
• लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)
• जनता दल (यूनाइटेड) JDU
• समरस समाज पार्टी
• राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
• नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)
• ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU)
• राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP)
• जनसुराज (प्रशांत किशोर की पार्टी)
• भारतीय जनता पार्टी (BJP)*
यह भी पढ़ें- खतरे में मोदी सरकार, NDA से समर्थन वापस लेंगे चंद्रबाबू नायडू? ‘INDIA’ ने खड़ा कर दिया धर्मसंकट!
केंद्र में मंत्री रह चुके नागमणि
नागमणि कुशवाहा का सियासी सफर उतार-चढ़ाव भरा तो है ही, साथ ही रंग-बिरंगा भी है। वो न केवल बिहार बल्कि केंद्र की राजनीति में भी अपना सिक्का जमा चुके हैं। 1999 में संयुक्त बिहार की चतरा लोकसभा सीट से लालू की पार्टी राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पाला बदल लिया और एनडीए का हिस्सा बन गए। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वो केंद्रीय मंत्री भी रहे।
Former union minister nagmani joined bjp 14th time after leaving jan suraaj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













