भाजपा में शामिल होंगे पवन सिंह? आरके सिंह से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने भाजपा नेता आरके सिंह से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद चर्चा है कि पवन सिंह की भाजपा में दोबारा एंट्री हो सकती है।

Bihar Politics: क्या एक बार भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह भाजपा में शामिल होंगे। दरअसल ऐसी चर्चा जोरों पर है। इसकी वजह दिल्ली में भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से पवन सिंह की मुलाकात है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर आरके सिंह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई सोच के साथ एक नई मुलाकात आरके सिंह जी के साथ। यह सदेंश न केवल व्यक्तिगत संबंधों की तरफ इशारा करती है, बल्कि सियासत में पवन के फिर से एक्टिव होने की संभावनाओं की तरफ भी इशारा कर रही है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता के लिए भाजपा फिर भोजपुरी अभिनेता का हाथ पकड़ सकती है।

पवन सिंह ने पहले 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ेगा उसपर विचार किया जाएगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com