केंद्रीय कर्मचारियों से पहले इस राज्य को दिवाली गिफ्ट, सीएम ने 55% DA का किया ऐलान

DA Hike: भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से लागू है।
Maharashtra DA Hike 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh DA Hike: केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा के चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, उन्होंने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का अधिकारिक रूप से घोषणा की। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता (DA) 55 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार के इस फैसले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

महंगाई भत्ता यानी की डीए की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि भारत सरकार में DA 55 प्रतिशत मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में हम DA 53 प्रतिशत दे रहे हैं। आने वाले समय में दीवाली का त्योहार भी है। हम लोग भी अब राज्य के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं।

कितना बढ़ा कर्मचारियो का DA?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर हो गया है। यह बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 से लागू होगा, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि मंगलवार को सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी।

कैबिनेट मीटिंग के बाद राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 90 एकड़ जमीन को रियायती प्रीमियम दर पर आवंटित करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा, चना खरीदी से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जो किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए लाभकारी साबित होगा।

केंद्रीय कर्चमारियों की महंगाई भत्ता

बता दें कि भारत सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता को 53 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत करने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी। सरकार ने यह कदम बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए लिया था, ताकि कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके। वहीं, सरकार जल्द केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान करने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि दिवाली से पहले घोषणा की जा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com