-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Modi Speech On Operation Sindoor Attack Congress Lowering Army Moral
कांग्रेस का छिछोरापन सेना के मनोबल को गिरा रहा, ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में PM मोदी
- Written By: सौरभ शर्मा
PM Modi ने पहलगाम हमले को लेकर संसद में अभी बोल रहे है वे ऑपरेशन सिंदूर की सारी कहानियों को बयां कर रहे है और उन्होंने कहा कि पाकिस्तना के DGMO ने गुहार लगाई अब बस करो हमला रोक दो।

ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो- संसद टीवी)
Parliament Session PM Modi: पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को जघन्य बताते हुए कहा कि यह देश में दंगे फैलाने की आतंकी साजिश थी। निर्दोष नागरिकों को उनका धर्म पूछकर मार दिया गया। देशवासियों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया। मैं 22 अप्रैल को विदेश में था। जब लौटा तो मैंने एक बैठक बुलाई और आतंक के आकाओं को करारा जवाब देने को कहा। मैंने आतंकवादियों और उनके आकाओं को कल्पना से परे सजा देने, आतंकवादियों का सफाया करने का संकल्प व्यक्त किया। हमें सेना की क्षमता और सामर्थ्य पर पूरा भरोसा था। हमने सेना को खुली छूट दी। आतंकियों के आकाओं को भी अंदाजा हो गया था कि भारत कार्रवाई करेगा। उधर से परमाणु हमले की धमकियों के बयान भी आने लगे थे।
हमें गर्व है कि 6 और 7 मई की रात को हमने आतंकियों को वो जवाब दिया जो हमने तय किया था। हमने हमला किया और पाकिस्तान कुछ नहीं कर सका। हमने ऐसा करारा जवाब दिया कि आतंक के आका अभी भी जाग रहे हैं। हमने 22 अप्रैल का बदला 22 मिनट में ले लिया। हमने ऐसी जगह घुसकर भी हमला किया, जहां हम पहले कभी नहीं गए थे। आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। हमने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को झूठा साबित कर दिया। भारत ने साबित कर दिया कि अब ये सब नहीं चलेगा और न ही भारत इन धमकियों के आगे झुकेगा। हमने पाकिस्तान को इतना ज़ख्म दिया है कि आज भी उसके कई हवाई अड्डे ICU में हैं।
भारत ने पाक की 1000 मिसाइल आसमान में ही उड़ाई
पीएम ने कहा हमारे एयर डिफेंस ने पाकिस्तान को तिनके की तरह बिखेर दिया था, 9 मई को पाक ने 1000 मिसाइलों से भारत पर बड़ा हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत ने 1000 मिसाइल ड्रोन को आसमान में ही चूर-चूर कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Operation Sindoor पर राजनाथ सिंह के वायरल वीडियो का सच! केंद्र सरकार ने विपक्ष के दावों का दिया करारा जवाब
ऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
कश्मीर की राजनीति में नया मोड़, इंजीनियर रशीद छोड़ेंगे सांसद पद; बोले- जनता की अदालत में होगा आखिरी फैसला
नवभारत विशेष: दलबदल का दिनोंदिन गहराता दलदल, टीएमसी के बाद अब शिवसेना (यूबीटी)
22 अप्रैल को 22 मिनट में बदला ले लिया
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन में पहलगाम आतंकी हमले को जघन्य साजिश बताया और बताया कि भारत ने 22 अप्रैल को हुए हमले का बदला सिर्फ 22 मिनट में ले लिया। पीएम मोदी ने पाकिस्तान की परमाणु धमकियों को झूठा साबित करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की सैन्य और तकनीकी शक्ति का परिचय कराया है। उन्होंने कांग्रेस पर सेना का मनोबल गिराने का भी आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने बताया कि 6-7 मई की रात भारत ने तय योजना के अनुसार पाकिस्तानी आतंकियों को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कई एयरबेस आज ICU में हैं और भारत की जवाबी कार्रवाई से उनके होश उड़े हुए हैं। उन्होंने साफ कहा कि अब कोई भी परमाणु ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी और भारत अपनी शर्तों पर आतंकवाद को जवाब देगा। सेना को पूरी छूट देकर एक सटीक और शक्तिशाली जवाब दिया गया।
सेना को मिली खुली छूट, 22 मिनट में जवाब
प्रधानमंत्री ने बताया कि हमले के बाद सेना को खुली छूट दी गई थी। सेना ने तय समय पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सटीक कार्रवाई करते हुए आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर दिया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पहली बार भारत ने तकनीकी युद्ध के युग में अपनी आत्मनिर्भर शक्ति को पूरी दुनिया को दिखा दिया।
यह भी पढे़ं: संसद में अखिलेश का सवाल, रिजिजू बोले- 1962 के बाद चीन एक इंच भी नहीं ले…
कांग्रेस पर तीखा हमला, सेना के मनोबल पर सवाल
पीएम मोदी ने कहा कि जब सेना ने स्ट्राइक की तो कांग्रेस ने पहले सबूत मांगे, फिर आंकड़ों का खेल खेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता सेना के विरोध में खड़े रहते हैं और पाकिस्तान के झूठे प्रचार को हवा देते हैं। मोदी ने कांग्रेस को सेना का विरोधी बताते हुए कहा कि आज भी ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहने वाले लोग सेना के बलिदान पर तेजाब छिड़कने का काम कर रहे हैं।
Pm modi speech on operation sindoor attack congress lowering army moral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMनवभारत विशेष: जानलेवा गर्मी से झुलसता यूरोपः भारत क्या सीखे ? हीटवेव का प्रभाव बना रहेगा
Jul 02, 2026 | 08:19 AMSamantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














