- Hindi News »
- Gujarat »
- Pm Modi Lauds Omar Abdullah Statue Of Unity Visit Says Good To See
उमर अब्दुल्ला ने देखा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और रिवरफ्रंट, पीएम मोदी बोले- अच्छा लगा
Omar Abdullah Gujarat Visit: जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तारीफ की। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

गुजरात दौरे पर सीएम उमर अब्दुल्ला
Omar Abdullah in Gujarat: उमर अब्दुल्ला के सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर से केवड़िया। पीएम ने कहा उमर अब्दुल्ला को साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ते हुए और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाते देखकर बहुत अच्छा लगा।
पीएम ने आगे लिखा कि उमर की ये यात्रा एकता का महत्वपूर्ण संदेश देती है और हमारे साथी भारतीयों को देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने के लिए प्रेरित भी करेगी।
गुजरात दौरे पर हैं जम्मू-कश्मीर के सीएम
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘एक कार्यक्रम के लिए अहमदाबाद में रहते हुए मैंने यहां होने का फायदा उठाते हुए प्रसिद्ध साबरमती रिवरफ्रंट पर दौड़ लगाई। ये जगह उन सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जहां मैं दौड़ पाया हूं और इतने सारे अन्य पैदल यात्रियों व दौड़ने वालों के साथ इसे शेयर करना मेरे लिए खुशी की बात थी। मैं अद्भुत अटल फुट ब्रिज के पास से भी दौड़कर गुजरा और मुझे अच्छा लगा।’
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू में किसानों की हुंकार, 1965 और 71 की जंग के मुआवजे पर छिड़ा संग्राम; सरकार को दिया आखिरी अल्टीमेटम!
PM Rahat Scheme: पीएम मोदी का बड़ा फैसला, सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज
देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें
जम्मू-कश्मीर में विकास का नया सवेरा, बदहाली की मार झेल रहा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देख क्या बोले सीएम
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि यह प्रतिमा इतनी भव्य होगी। इसे देखकर ही समझा जा सकता है कि यह कितनी गहरी सोच और भावना से बनाई गई है। यह सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्हें ‘आयरन मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता है। यह ‘नए भारत’ की एक प्रमुख पहचान है।”
सबसे ऊंचा स्टैच्यू है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
जानकारी के लिए बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। ये गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में स्थित है। यह प्रतिमा भारत के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है।
यह भी पढ़ें: यूपी-यूके समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, अगस्त में कैसा रहेगा मौसम?
सिंधु जल संधि पर क्या बोले उमर
सीएम अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति बताते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि हम यहां ऐसे प्रोजेक्ट्स की कल्पना तक नहीं कर सके। हमें पानी रोकने की अनुमति नहीं दी गई। अगर अब जल संधि को रोका गया है, तो उम्मीद है कि भविष्य में जम्मू-कश्मीर में भी ऐसे प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे। इससे न तो बिजली की कमी होगी और न ही पीने के पानी की।”
आइएएनएस इनपुट के साथ
Pm modi lauds omar abdullah statue of unity visit says good to see
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 17 February: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, जानें मेष से मीन तक अपनी किस्मत का हाल!
Feb 17, 2026 | 12:05 AMइसे कहते हैं गजब की फील्डिंग…पथुम निसंका ने बाउंड्री पर चीते जैसी फुर्ती से लपका जबरदस्त कैच, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 11:54 PMT20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड
Feb 16, 2026 | 11:40 PMपितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Feb 16, 2026 | 11:26 PMकल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMवीडियो गैलरी

प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM














