- Hindi News »
- Article »
- Big Announcement Of Rahul Kanal Who Left Uddhav Group Said Sushant Singh Rajput Disha Salian Murder Case Name Will Come I Will Leave Politics
उद्धव गुट छोड़ने वाले राहुल कनाल का बड़ा एलान! बोले-सुशांत सिंह राजपूत-दिशा सालियान हत्या मामले नाम आया तो छोड़ दूंगा पॉलिटिक्स
- Written By: राहुल गोस्वामी

नईदिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के राजनीतिक हलकों से मिली बड़ी खबर के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के विधायक रहे राहुल कनाल (Rahul Kanal) ने यह एलान किया कि, अगर सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हत्या मामले उनका जरा भी संलग्न होने का प्रमाण मिलता है, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
जानकारी दें कि, महाराष्ट्र की शक्ति और सत्ता गंवाने के बाद से उद्धव गुट को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं। पता हो कि बीते 1 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य ठाकरे के बहुत करीबी राहुल कनाल ने उद्धव गुट का साथ छोड़ दिया है। वहीं वे अब वर्तमान CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं।
वहीं राहुल कनाल ने शिंदे गुट में शामिल होने के बाद कहा कि, “मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की हत्या मामले की विस्तृत जांच करने का अनुरोध किया है।।।और अगर मेरा नाम इसमें (हत्या में शामिल) आता है तो मैं राजनीति छोड़ने के लिए तैयार हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM फडणवीस की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
भाजपा ने ममता दीदी को पराजय की ‘झालमुड़ी’ खिलाई : एकनाथ शिंदे
#WATCH | Maharashtra: “I have requested CM Eknath Shinde to conduct a detailed investigation in Sushant Singh Rajput and Disha Salian’s murder case…And if my name comes up in it (involvement in the murder) I am ready to leave politics,” says Rahul Kanal, Yuva Sena leader and… pic.twitter.com/ds3AZFxfrC — ANI (@ANI) July 2, 2023
पता हो कि, उद्धव गुट छोड़ने से पहले कनाल ने उद्धव ठाकरे पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल ने कहा था कि, उद्धव ठाकरे कुछ लोगों के कहने पर और उनकी सलाह से अपनी पार्टी में फैसले लेते हैं। स्वाभिमान नाम की भी कोई चीज होती है।
जानकारी दें कि, राहुल कनाल को आदित्य ठाकरे के बेहद करिबियों में गिना जाता था। वह युवा सेना के सक्रिय सदस्य थे। वह, युवा सेना की कोर कमेटी में भी थे हालांकि इसकी कार्यप्रणाली से परेशान होकर उन्होंने कोर कमेटी से दूरी बना ली थी। इससे पहले, राहुल कनाल को शिरडी में साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट -श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) के ट्रस्टी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 2017 में बीएमसी की शिक्षा समिति के सदस्य भी थे।
वहीं राहुल पेशे से इंड्रस्ट्रियलिस्ट हैंऔर मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में उनके दोस्तों की लिस्ट काफी लंबी है। सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीस समेत कई सेलिब्रिटी से उनकी दोस्ती जगजाहिर है। इसके अलावा वह क्रिकेटर विराट कोहली के भी बड़े अच्छे दोस्त हैं।
यह भी बताते चलें की साल 2022 के मार्च में राहुल कनाल के घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की थी। तब इनके दोस्त आदित्य ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं इस मुद्दे पर वह BJP नेता कीरीट सौमैया से भी सीधे भिड़ गए थे। खबर तो यह भी थी कि, आदित्य ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में राहुल को बांद्रा पश्चिम सीट से चुनावी मैदान में उतरने की भी पूरी तैयारी कर रखी थी।
Big announcement of rahul kanal who left uddhav group said sushant singh rajput disha salian murder case name will come i will leave politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: देश का सियासी नक्शा भगवा, बीजेपी का अधिकांश राज्यों में वर्चस्व
May 06, 2026 | 07:43 AMनवभारत विशेष: तमिलनाडु में विजय ने लिखी कामयाबी की कथा, 108 सीटों के साथ TVK नंबर-1; राजनीति में नया समीकरण
May 06, 2026 | 07:36 AMविजय थलापति के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राहुल गांधी! TVK के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रखी ये मांग
May 06, 2026 | 07:28 AMMP के सबसे लंबे फ्लाईओवर का गिरने लगा प्लास्टर, बाल-बाल बची राहगीरों की जान, PWD ने शुरू की जांच
May 06, 2026 | 07:27 AMबंगाल-तमिलनाडु परिणामों का असर महाराष्ट्र पर, 2029 की तैयारी में जुटी महायुति सरकार
May 06, 2026 | 07:23 AMराष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
May 06, 2026 | 07:21 AMसावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
May 06, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














