- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bjp Nda Big Win Bengal Assam Maharashtra Bypoll Results
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
BJP NDA Big Win in India: पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों के साथ महाराष्ट्र उपचुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत पर जश्न का माहौल है। फडणवीस और शिंदे ने इसे विकास और जनविश्वास की जीत बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक

देवेंद्र फडणवीस (फोटो क्रेडिट-X)
BJP NDA Big Win Bengal Assam Maharashtra: पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र के बारामती व राहुरी विधानसभा सीट के उपचुनाव में मिली शानदार जीत का बीजेपी सहित महायुति के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में खास उत्साह दिखा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी और रसगुल्ले रसगुल्ले बांटकर एक-दूसरे एक-दूसरे को को जीत ज की बधाई दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पार्टी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि देश के 78% हिस्से में भाजपा और एनडीए का शासन हो गया है। फडणवीस ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पारंपरिक बंगाली स्नैक ‘झालमुड़ी’ खाकर इस जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल-तासे पर जमकर थिरके और खूब रसगुल्ले बंटे।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
लोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
भारतीय रेलवे की नई क्रांति, देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें खासियतें
मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि, इगतपुरी गुड्स शेड से पहली बार ऑटोमोबाइल लोडिंग शुरू
अब ईवीएम पर उठाएंगे सवाल
सीएम फडणवीस ने कहा कि अब ममता ईवीएम पर दोष लगाएंगी। केरल में ईवीएम ठीक से काम करती हैं लेकिन बंगाल में बदल जाती है। यह जीत उन सभी को जवाब है जिन्होंने देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए थे, उन्होंने कहा कि यह उन लोगों को करारा जवाब है जो कहते हैं कि चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और पार्लियामेंट गलत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में पहले 30 साल कांग्रेस का, 36 साल कम्युनिस्टों का और उससे भी खतरनाक ममता दीदी का 15 साल का राज था। इन तीनों ने बंगाल की हालत खराब कर दी है।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
ममता सरकार की गुंडागर्दी को जनता ने नकारा
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का स्वागत किया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और अक्षय कर्डिले की जीत पर उन्हें बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह शानदार जीत बीजेपी पर भरोसे और विकास आधारित राजनीति पर जनता के पसंद का एक बड़ा सबूत है। पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ कमल का खिलना लोकतंत्र की सच्ची जीत है। लोगों ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से नकार दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बनाई चाणक्य रणनीति ने ममता बनर्जी के मजबूत किले को ढहा दिया है।
Bjp nda big win bengal assam maharashtra bypoll results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMChhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope : 5 तारीख को जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! जानें किसे उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 05, 2026 | 06:30 AMमहाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 05, 2026 | 06:00 AM9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
May 05, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













