नीमच

गांधी सागर में गूंजी ‘राधा’ की दहाड़, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मादा चीता को बाड़े में किया रिलीज
Gandhi Sagar Cheetah Radha : मंदसौर के गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में अब चीतों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो से लाई गई मादा चीता CCB-2 को निर्धारित बाड़े में रिलीज किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने मादा चीता का नामकरण ‘राधा’ किया। इसके साथ ही गांधी सागर अभयारण्य में दो नर और दो मादा चीते हो गए हैं।

मादा चीता CCB-2 को इससे पहले कूनो राष्ट्रीय उद्यान में रखा गया था। यहां उसने भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाला। अब उसे गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में लाया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसे बाड़े में रिलीज किया।

गांधी सागर में अब चार चीते

CCB-2 के गांधी सागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में चीतों की संख्या चार हो गई है। इनमें दो नर और दो मादा चीते शामिल हैं। गांधी सागर को चीता संरक्षण और पुनर्वास परियोजना के प्रमुख स्थलों में विकसित किया जा रहा है।

CM बोले- एशिया के लिए भी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार चीता संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश के साथ एशिया के लिए भी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रोजेक्ट बताया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, एक समय एशिया से चीते विलुप्त हो गए थे, लेकिन अब मध्य प्रदेश में एक बार फिर चीते स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं।

प्रदेश में 56 चीते और शावक मौजूद होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 56 चीते और उनके शावक मौजूद हैं। उन्होंने चीता संरक्षण को वन्यजीवों के प्रति ‘जियो और जीने दो’ की भावना से जोड़ते हुए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का वन्यजीव संरक्षण में समृद्ध इतिहास रहा है और चीतों की वापसी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन से खाली होने वाले पद भी होंगे शामिल, CM ने दिए निर्देश

गांधी सागर में बढ़ेगा चीता संरक्षण का दायरा

मादा चीता ‘राधा’ के गांधी सागर अभयारण्य पहुंचने के साथ यहां चीतों की संख्या चार हो गई है। दो नर और दो मादा चीतों की मौजूदगी से अभयारण्य में चीता संरक्षण कार्यक्रम का दायरा बढ़ा है। वन विभाग अब इन चीतों की निगरानी और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखेगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज गांधीसागर में मादा चीता को करेंगे रिलीज, कूनो के बाद अब नए घर में दौड़ेगी CCB2
CM Mohan Yadav Cheetah Release : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 20 सितंबर को नीमच जिले के रामपुरा तहसील स्थित खिमला पार्टीशन पहुंचेंगे। दोपहर 3 बजे से 3.30 बजे तक प्रस्तावित कार्यक्रम में वे गांधीसागर अभयारण्य में मादा चीता CCB2 को विमुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्राम बासी स्थित डीबीएल हेलीपैड पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से चीता प्रोजेक्ट के कार्यक्रम स्थल जाएंगे।

CCB2 का सफर बोत्सवाना से भारत और फिर कूनो तक पहुंचा है। फरवरी 2026 में बोत्सवाना से भारत लाए गए नौ चीतों को कूनो नेशनल पार्क में क्वारंटाइन और अनुकूलन प्रक्रिया से गुजारा गया था। अब CCB2 को गांधीसागर के नए आवास में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रोजेक्ट चीता की योजना कूनो और गांधीसागर को एक बड़े संरक्षण परिदृश्य के रूप में विकसित करने की है।

कूनो की परिस्थितियों को अपनाने के बाद गांधीसागर में दौड़ेगी

कूनो में परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के बाद CCB2 अब गांधीसागर में अपने नए क्षेत्र में फर्राटे भरती नजर आएगी। गांधीसागर को प्रोजेक्ट चीता के तहत देश में चीतों के लिए दूसरे प्रमुख आवास के रूप में विकसित किया जा रहा है। आधिकारिक योजना में कूनो-गांधीसागर लैंडस्केप में चीतों की एक बड़ी और टिकाऊ मेटापॉपुलेशन विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़कर होगी 4

CCB2 के विमुक्त होने के बाद गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी। इसके साथ ही यहां चीता संरक्षण और पुनर्स्थापना की गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा। गांधीसागर में क्वारंटाइन, अनुकूलन और प्रबंधन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की गई हैं, ताकि चीतों को वैज्ञानिक निगरानी के साथ नए आवास में स्थापित किया जा सके।

प्रोजेक्ट चीता के तहत बढ़ रहा संरक्षण का दायरा

भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई थी। कूनो में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद फरवरी 2026 में बोत्सवाना से भी चीते लाए गए। अब गांधीसागर को जोड़कर परियोजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। केंद्र की आधिकारिक योजना कूनो-गांधीसागर क्षेत्र में 60-70 चीतों की दीर्घकालिक मेटापॉपुलेशन स्थापित करने की है।

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को CM मोहन यादव ने बताया झूठ की गूंज, कहा- तथ्यों के साथ करें बात

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी राजेश व्यास, डीएफओ नीमच एसके अटोदे और डीएफओ मंदसौर संजय रायखेरे ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4.50 बजे भोपाल के स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। CCB2 का गांधीसागर स्थानांतरण भारत में चीता संरक्षण के अगले चरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

CBI की नीमच में बड़ी कार्रवाई; NDPS केस में बचाने के बदले रिश्वत मांगने पर सीबीएन के इंस्पेक्टर को दबोचा
CBN Inspector Arrested By CBI Neemuch: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच में पदस्थ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव की काली करतूतों का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पटना के एक व्यापारी को एनडीपीएस केस से बचाने और नाम हटाने के एवज में 50 लाख रुपए की घूस मांगने वाले इस इंस्पेक्टर को सीबीआई की टीम ने धर दबोचा है।

पूरा मामला बिहार के पटना के रहने वाले आलोक कुमार सिन्हा से जुड़ा है। आलोक के खिलाफ नारकोटिक्स विभाग में एक मामला लंबित था। आरोप है कि केस से नाम हटाने और राहत देने के बदले इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने आलोक से 50 लाख रुपए की मोटी रकम मांगी थी।काफी दबाव और मोलभाव के बाद यह सौदा 20 लाख रुपए में तय हुआ। शर्त यह रखी गई कि काम शुरू करने से पहले 10 लाख रुपए एडवांस के तौर पर देने होंगे।

किसी और के बैंक अकाउंड में ट्रांसफर करवाई रिश्वत की पहली किस्त

पीड़ित आलोक सिन्हा इतनी बड़ी रकम का इंतजाम एक बार में नहीं कर पाए। उन्होंने पहली किस्त के तौर पर 4 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। जांच में सामने आया कि यह रकम किसी सरकारी या आधिकारिक खाते में नहीं, बल्कि इंस्पेक्टर के करीबी रिश्तेदार संतोष कुमार सुमन के निजी बैंक खाते में भिजवाई गई थी। जैसे ही रकम खाते में ट्रांसफर हुई, पीड़ित ने सीबीआई पटना में सारे सबूतों के साथ शिकायत दर्ज करा दी।

2 सितंबर को पटना सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

सीबीआई जांच में शिकायत सही पाई गई। 2 सितंबर को पटना सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 7ए और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2) (केस नंबर 232/26) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पटना सीबीआई की 6 सदस्यीय विशेष टीम ने नीमच स्थित नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय पर छापा मारा। टीम ने दफ्तर से ही इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी का मोबाइल फोन, लैपटॉप और कई गोपनीय दस्तावेज अपनी ज़ब्ती में ले लिए।

मुरैना: सबलगढ़ अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, लाइन में पर्चा बनवा रहे मरीज की जेब से 18 हजार पार

14 सितंबर तक ट्रांजिट रिमांड मंजूर

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई टीम ने आरोपी इंस्पेक्टर को नीमच के स्थानीय न्यायालय में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने आरोपी से गहन पूछताछ और बिहार ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगी। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 14 सितंबर तक की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी है। सीबीआई की टीम आरोपी इंस्पेक्टर को अपने साथ पटना ले गई है, जहां 14 सितंबर को उसे वहां की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

शुक्रवार को आरोपी हुआ जिला अदालत में पेश

सीबीआई की कार्रवाई के बाद आरोपी अधिकारी सिद्धार्थ श्रीवास्तव को देर रात नीमच के कैंट थाने में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीआई टीम उन्हें सख्त सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 12 बजे के आसपास आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। बिहार सीबीआई की टीम आरोपी अधिकारी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे उसे केलर पटना के लिए रवाना हुई।

नीमच: कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अनदेखी से तंग ग्रामीण ने खुद पर डाला केरोसिन, आत्मदाह का करने का किया प्रयास
Neemuch Collectorate Man Self-Immolation Attempt: मध्य प्रदेश के नीमच कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रतनगढ़ क्षेत्र के ग्राम आलोरी गरवाड़ा निवासी चांदमल चारण ने प्रशासनिक अनदेखी से परेशान होकर आत्मदाह का प्रयास किया। चांदमल अपने गले में जनसुनवाई में दिए गए 11 शिकायत आवेदन से जुड़े 50 से अधिक दस्तावेजों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

विरोध जताने के दौरान उन्होंने अचानक अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया और माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उनके हाथ से केरोसिन की बोतल और माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

11 बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई का आरोप

घटना के बाद चांदमल चारण ने आरोप लगाया कि ग्राम कचमारिया और आलोरी गरवाड़ा पंचायत की शासकीय भूमि पर किशनराम पिता नन्दराम चारण द्वारा कथित रूप से अवैध अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वे लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अब तक वे जनसुनवाई सहित विभिन्न माध्यमों से 11 बार आवेदन दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन मिले, समाधान नहीं।

प्रशासनिक उदासीनता से क्षुब्ध होकर उठाया कदम

पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि लगातार उपेक्षा और शिकायतों के निराकरण में देरी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो चुके थे। इसी वजह से उन्होंने विरोध के रूप में आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने का प्रयास किया। उनका कहना है कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो उन्हें ऐसा कदम उठाने की नौबत नहीं आती। चांदमल ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि से कथित अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच की मांग

नीमच कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस घटना ने जिला प्रशासन की जनसुनवाई व्यवस्था और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह एक शिकायतकर्ता को अपनी बात मनवाने के लिए आत्मदाह का प्रयास करना पड़ा, उसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी मिली, जॉइनिंग नहीं: मांग को लेकर भोपाल में आदिम जनजाति कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

फिलहाल पुलिस और प्रशासन ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर बड़ी दुर्घटना टाल दी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन शिकायत की जांच कर क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित की मांगों पर कब तक निर्णय लिया जाता है।

https://youtu.be/PyheCfzCiaw?si=q7v9eNosbznrP6Tx

नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
Neemuch CRPF Sewerage Chamber Accident : नीमच के सीआरपीएफ परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन सीवरेज लाइन के गहरे चैंबर में काम करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों की मौत चैंबर के अंदर फैली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक झाबुआ निवासी महेश (25) सीवरेज लाइन की रिपेयरिंग के लिए चैंबर में उतरा था। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी अनीता बाई उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंची। तेज बारिश के कारण शुरुआत में कुछ दिखाई नहीं दिया, लेकिन बारिश रुकने के बाद जब उसने चैंबर के अंदर देखा तो महेश बेसुध हालत में पड़ा हुआ था।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

महेश को बाहर निकालने के लिए वहां मौजूद लोगों ने प्रयास शुरू किए। इसी दौरान बिहार निवासी रूपेश (19) उसे बचाने के लिए चैंबर के अंदर उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। साथी मजदूरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और सीआरपीएफ की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया महेश, रूपेश था परिवार का सहारा

हादसे में जान गंवाने वाला महेश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चे 2, 5 और 7 साल के हैं। वहीं रूपेश कुछ दिन पहले ही अपने भाई के साथ बिहार से नीमच मजदूरी करने आया था। परिजनों के अनुसार वह अपने माता-पिता और दो बहनों का सहारा था।

ठेका कंपनी पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे साथी मजदूरों ने एसएस टोटल ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि गहरे और खतरनाक सीवरेज चैंबर में उतारने के बावजूद कंपनी की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मास्क, ऑक्सीजन किट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

ये भी पढ़ें : ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ ठेका कंपनी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

नीमच में मानवता शर्मसार: रस्सी से बांधकर युवक की पिटाई, गले में पहनाई जूतों की माला, वायरल हो रहा वीडियो
Neemuch Youth Beaten Viral Video: नीमच स्थित मनासा तहसील के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली इस्तमुरार से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटा जा रहा है। आरोपियों ने युवक के गले में जूतों की माला भी पहनाई। वीडियो में युवक के कपड़ों पर खून के निशान साफ दिख रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चिकली निवासी 22 वर्षीय श्रवण देर रात अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा था। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे रस्सियों से बांध दिया गया और कथित तौर पर लाठियों से पीटा गया। अपमानित करने के लिए उसके गले में जूतों की माला भी डाल दी गई।

थाने पहुंचा पीड़ित, दो पर केस दर्ज

मारपीट के बाद श्रवण किसी तरह कुकड़ेश्वर थाने पहुंचा और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर कंवरलाल बंजारा और कमलीबाई बंजारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।प्रारंभिक जांच में इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बात भी सामने आ रही है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : रीवा: 10 साल की बच्ची से छेड़खानी पड़ी भारी, मां ने सिखाया मनचले को सबक, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल

कानून हाथ में लेना कितना सही?

इस वायरल वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चाहे चोरी का संदेह हो या प्रेम प्रसंग, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। किसी भी विवाद या अपराध की स्थिति में कार्रवाई करना पुलिस और न्याय व्यवस्था का काम है। किसी व्यक्ति को बांधकर पीटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना गैरकानूनी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की असल वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

नीमच: बंगरेड में लोकार्पण कार्यक्रम में हंगामा, भाजपा विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के विरोध में लगे चोर-चोर के नारे
Protest Against Omprakash Saklecha: नीमच के जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बंगरेड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बड़ा राजनीतिक विवाद देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। लंबे समय से सड़क निर्माण और विकास कार्यों की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की।

जानकारी के अनुसार, जैसे ही स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ और विधायक कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलने लगे, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्हें चारों ओर से घेर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव की सड़कें वर्षों से जर्जर स्थिति में हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने लगाए चोर-चोर के नारे

विरोध के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब ग्रामीणों ने “चोर-चोर” के नारे लगाने शुरू कर दिए। कई लोगों ने चुनाव के समय वोट मांगने और बाद में समस्याओं की अनदेखी करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर ग्रामीणों और विधायक के बीच तीखी बहस भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान भाजपा विधायक द्वारा कथित तौर पर यह कहा गया कि “तुम्हें वोट देना हो तो देना”, जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और नारेबाजी तेज हो गई। इस पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण कर दिया।

सुरक्षाकर्मियों और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की

घटना के दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप करते हुए विधायक को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को लेकर शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विरोध फूट पड़ा।

ये भी पढ़ें : योग दिवस कार्यक्रम में भावुक दृश्य: विधायक के पैरों में गिरी दिव्यांग महिला, व्हीलचेयर की लगाई गुहार

वायरल हो रहा वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब यह सवाल उठ रहा है कि वर्षों से लंबित विकास कार्यों और सड़क निर्माण की मांग आखिर कब पूरी होगी और जनता की नाराजगी कब शांत होगी।

नीमच के जावद में भारी तनाव; अस्पताल लोकार्पण में पहुंचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों ने घेरा
Neemuch Javad Protest For Road: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा के बांगरेड गांव में रविवार को आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक के सामने ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा और विधायक को सुरक्षा घेरे में वहां से लौटना पड़ा।

अस्पताल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंची थी विधायक की टीम

जानकारी के अनुसार, बांगरेड गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओमप्रकाश सखलेचा शामिल होने पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए संबोधन शुरू किया, लेकिन इसी दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया।

अस्पताल भवन तक पहुंचने के लिए नहीं है पक्की सड़क

ग्रामीणों का कहना था कि अस्पताल भवन का निर्माण तो किया जा रहा है लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए अब भी पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। बरसात के मौसम में कच्चा रास्ता कीचड़ से भर जाता है, जिससे मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सड़क निर्माण की मांग को लेकर भड़के ग्रामीण

ग्रामीणों ने कार्यक्रम के दौरान ही सड़क निर्माण की मांग तेज कर दी। उनका आरोप था कि लंबे समय से इस मार्ग को पक्का बनाने की मांग शासन और प्रशासन के सामने रखी जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल भवन से पहले वहां तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क व्यवस्था होना जरूरी है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। विरोध बढ़ने के साथ ही ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी और मंच के आसपास बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नारेबाजी के बीच हुई धक्का-मुक्की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब विधायक ने ग्रामीणों को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। कुछ लोग मंच के काफी करीब पहुंच गए और नेताओं के साथ बहस करने लगे। माहौल बिगड़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने विधायक को घेर लिया। इस दौरान भीड़ और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई। सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटे जवानों ने विधायक को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास किया, जबकि ग्रामीण लगातार अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते रहे।

कार्यक्रम अधूरा छोड़कर लौटे विधायक, वीडियो वायरल

विवाद बढ़ने और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख भारतीय जनता पार्टी विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर वापस लौटना पड़ा। विरोध के चलते अस्पताल भवन से जुड़े प्रस्तावित कार्यक्रम की औपचारिकताएं भी पूरी नहीं हो सकीं। विधायक के काफिले के रवाना होने के दौरान भी ग्रामीण नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, पैसो और धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; जानें पूरा मामला

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

नीमच: शादी के 17 दिन बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई नवविवाहिता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Neemuch Looteri Dulhan Case: नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र से कथित लुटेरी दुल्हन का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज 17 दिन बाद नवविवाहिता लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने शादी कराने वाले दलालों और युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जावद थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी ओमकारलाल माली ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। फरियादी ने बताया कि 15 मई 2026 को कुछ लोगों ने राजस्थान की एक युवती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया था। इसके एवज में उनसे तीन लाख रुपये की मांग की गई। परिवार बसाने की इच्छा से उन्होंने कथित तौर पर तीन लाख रुपये नगद दिए, जिसके बाद 18 मई 2026 को राजस्थान के भूरा गांव में विवाह कराया गया।

घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद युवती सरिता उर्फ चंपा उसके साथ ससुराल में रहने लगी। इस दौरान वह बीच-बीच में अपने कथित भाइयों के साथ मायके जाने का बहाना बनाकर आती-जाती रही। फरियादी के अनुसार 4 जून की रात युवती के भाई का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी।

जेवरात और रुपए लेकर फरार

ओमकारलाल का आरोप है कि लुटेरी दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण, उनकी दिवंगत माता की सोने की अंगूठी, अन्य जेवरात तथा 37 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

ये भी पढे़ं :  अपनी तो जैसे-तैसे... गाने पर झूमते नजर आए कांग्रेस विधायक महेश परमार, प्रशिक्षण शिविर का वीडियो वायरल

शादी के नाम पर ठगी

फरियादी ने आरोप लगाया कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से शादी के नाम पर पहले तीन लाख रुपये की ठगी की गई और बाद में घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी ले जाई गई। उसने मामले में शामिल युवती और शादी कराने वाले कथित दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जावद थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

'मोदी सरकार के कार्याकाल में 90 बार पेपर लीक हुए', नीमच पहुंचते ही गरजे जीतू पटवारी; जमकर साधा निशाना
Jitu Patwari Neemuch Press Conference: मंगलवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर नीमच पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उन्हें 'टपोरी' कहे जाने संबंधी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पटवारी ने कहा कि उनके खिलाफ की जा रही राजनीतिक कार्रवाई और ऐसे बयान दरअसल विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाने के लिए मिले एक प्रकार के ‘मेडल’ हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें ऐसे मेडल देते रहें।

पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बचपन से पहलवान रहे हैं और कुश्ती संघ से भी जुड़े रहे हैं। ऐसे में एक पहलवान की तरह उन्हें धैर्य, संयम और दृढ़ता का परिचय देना चाहिए तथा ऐसे शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए, जो मुख्यमंत्री पद की गरिमा को प्रभावित करें।

कांग्रेस की विचारधारा प्रेम और भाईचारे की है- जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा नफरत की नहीं बल्कि प्रेम और भाईचारे की है। इसी संदेश को लेकर राहुल गांधी ने देशभर में लगभग 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा की थी। पटवारी ने दावा किया कि भले ही अगले ढाई वर्ष तक प्रदेश में मोहन यादव सरकार रहे, लेकिन उसके बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

केंद्र और मोहन यादव सरकार पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की मोहन यादव सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता, युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने वाले पेपर लीक मामलों तथा विभिन्न सरकारी नीतियों को लेकर सवाल उठाए और सरकारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।

'मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 बार हुआ पेपर लीक'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देशभर में करीब 90 पेपर लीक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण के सौंदर्यीकरण कार्यों में पेंट घोटाले का आरोप, एमआईसी सदस्य ने पकड़ी गड़बड़ी

जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के चर्चित व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि भर्ती और परीक्षा प्रक्रियाओं में हुई अनियमितताओं के कारण राज्य में 50 से अधिक परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने युवाओं का व्यवस्था पर भरोसा कमजोर किया है।

सोनड़ी में खूनी संघर्ष के बाद बंजारा परिवार पर हमला, सूने घर में घुसे 40 बदमाश; जमकर की तोड़फोड़
Neemuch Sonadi Village Conflict: नीमच जिले की रामपुरा तहसील के ग्राम सोनड़ी में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गुरुवार को एक पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद शुक्रवार को दूसरा पक्ष भी एसपी ऑफिस पहुंचा और जान-माल की सुरक्षा की मांग की। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंगों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जानलेवा हमला किया है।

पीड़ित आनंद पिता वकील चावड़ा ने अपनी घायल मां और परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव में उनके बड़े पापा की ‘रोड़ी’ को लेकर गोमा बंजारा, दुलीचंद और छगन सहित कुछ लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों ने उनके परिवार पर पथराव और मारपीट की, जिसमें परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पूरा परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने रात करीब साढ़े नौ बजे रामपुरा थाने पहुंचा था।

सूने घर में घुसकर की तोड़फोड़ और लूटपाट

आनंद ने आरोप लगाया कि परिवार के थाने जाने के बाद आरोपियों ने मौके का फायदा उठाया। रात करीब 12 बजे मालखेड़ा निवासी रोड़ीलाल, श्यामलाल, गोपाल सुरावत और वजेसिंह सहित 30 से 40 लोग स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहनों में हथियार लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। कूलर, फ्रिज, दरवाजे, खिड़कियां, मोटर साइकिल, ट्रैक्टर और आटा चक्की को नुकसान पहुंचाया गया।

पीड़ित परिवार ने लूट के लगाए आरोप

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने तिजोरी तोड़कर उसमें रखे करीब 5 तोला सोने के जेवर, 3 किलो चांदी और दो लाख रुपये नकद भी लूट लिए। इन आरोपों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें: सागर-बीना रिफाइनरी में बड़ा हादसा, मजदूर पर गिरा लोहे का गार्टर, साथी मजदूरों ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल

परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी एमपी पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आनंद ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को रास्ते में रोककर बंदूक से मारने, फायरिंग करने और घर में जिंदा जलाने जैसी धमकियां दे रहे हैं। परिवार ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें सुरक्षा मिल सके।