MP में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, प्रमोशन से खाली होने वाले पद भी होंगे शामिल, CM ने दिए निर्देश

MP Government Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सरकार करीब 85 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है, प्रमोशन से खाली पद भी भर्ती में शामिल होंगे।
CM Mohan Yadav
सीएम मोहन यादव के निर्देश पर भर्ती की तैयारी तेजफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

MP Sarkari Naukri : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब 85 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने की तैयारी की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इन रिक्त पदों को भरने के साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन के बाद खाली होने वाले पदों को भी भर्ती अभियान में शामिल किया जाएगा।

2026 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

सरकारी विभागों में कर्मचारियों की कमी के कारण प्रभावित हो रहे कामकाज को देखते हुए रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज की जा रही है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी है। वर्ष 2026 में विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन जारी करने और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रमोशन के बाद खाली हुए पदों की भी होगी गणना

मध्य प्रदेश में करीब 10 साल से रुकी अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया दोबारा शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, पहले चरण की विभागीय पदोन्नति समिति यानी DPC के बाद करीब एक लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमोशन दिया जा चुका है। अब पदोन्नति के कारण खाली हुए पदों की भी विभागवार गणना कराई जा रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग जुटा रहा जानकारी

प्रमोशन के बाद रिक्त हुए पदों की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग से जुटाई जा रही है। सभी विभागों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर इन पदों को भी भर्ती अभियान में शामिल किया जाएगा। इससे पहले से खाली पदों के साथ प्रमोशन के कारण बनने वाली नई रिक्तियों को भरने का रास्ता साफ होगा।

एमपी ऑनलाइन से भी हो रही नियुक्तियां

सरकारी भर्ती अभियान में ESB और MPPSC के अलावा एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी नियुक्तियां की जा रही हैं। हाल ही में महिला एवं बाल विकास विभाग में एमपी ऑनलाइन के जरिए 2548 पदों पर भर्ती की गई है। इनमें 781 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 1767 पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं के शामिल हैं।

CM Mohan Yadav
इंदौर के बाद अब जल्द भोपाल आएंगे राहुल गांधी, शिक्षक अभ्यर्थियों से फोन पर कहा- जब भी बुलाएंगे मैं आऊंगा

लाखों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद

सरकार की ओर से सभी विभागों के रिक्त पदों की जानकारी जुटाने के बाद करीब एक लाख पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। प्रस्तावित भर्ती अभियान से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि अलग-अलग पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम संबंधित विभागों की ओर से जारी विज्ञापनों के बाद स्पष्ट होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com