मुरैना: सबलगढ़ अस्पताल में जेबकतरों का आतंक, लाइन में पर्चा बनवा रहे मरीज की जेब से 18 हजार पार

Sabalgarh Hospital Theft Case: सबलगढ़ अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीज के साथ बड़ी ठगी, पर्चा बनवाने की लाइन में लगे मरीज की जेब से शातिर चोर ने उड़ाए 18 हजार रुपये।
सबलगढ़ अस्पताल में जेबकतरे का आतंक! लाइन में पर्चा बनवा रहे मरीज की जेब से 18 हजार पार
सबलगढ़ अस्पताल में पर्चा बनवाने लाइन में खड़े मरीज सतीश शर्मा की जेब से रुपए निकलता युवक सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Sabalgarh Hospital Morena Pickpocketing Case: मुरैना जिले के सबलगढ़ अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज की जेब से 18 हजार रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। मरीज अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर पीछे से आए एक शख्स ने उसकी जेब से रुपए निकाल लिए।

चोरी की यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पर्चा बनवाने के दौरान वारदात

जानकारी के अनुसार सबलगढ़ निवासी सतीश शर्मा इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। पर्चा बनवाने के लिए वह लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उनके पीछे एक व्यक्ति आकर खड़ा हो गया। भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर उनकी जेब से 18 हजार रुपए निकाल लिए। सतीश शर्मा को कुछ देर बाद जेब से रुपए गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने अस्पताल परिसर में आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी

रुपए चोरी होने के बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक व्यक्ति मरीज के पीछे संदिग्ध तरीके से खड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने सतीश शर्मा की जेब से रुपए निकाले। सीसीटीवी में पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सबलगढ़ अस्पताल में जेबकतरे का आतंक! लाइन में पर्चा बनवा रहे मरीज की जेब से 18 हजार पार
उज्जैन के खड़े हनुमान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान; सरकार तक पहुंचेगी श्रद्धालुओं की आवाज

अस्पताल की सुरक्षा पर उठे सवाल

सबलगढ़ अस्पताल में मरीज की जेब से इतनी बड़ी रकम चोरी होने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकतरों की सक्रियता चिंता का विषय है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसी जगह पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों के साथ इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com