अलीराजपुर

जिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
CM Mohan Yadav Chandrashekhar Azad Nagar Visit: खराब मौसम भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आलीराजपुर दौरे को नहीं रोक सका। हेलीकॉप्टर के पायलट ने मौसम प्रतिकूल होने के कारण उड़ान भरने से इनकार कर दिया, लेकिन मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया।

करीब तीन घंटे का सफर तय कर वे चंद्रशेखर आजाद नगर (भाभरा) पहुंचे और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया और जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

बलराम कृषि महोत्सव में करोड़ों की सौगात

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और कृषि अभियांत्रिकी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने 303.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 53.55 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह आलीराजपुर को कुल 356.89 करोड़ रुपये के 271 विकास कार्यों की सौगात मिली। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2.10 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। जैविक किसानों, मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित करने के साथ विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।

जनजातीय क्षेत्रों के विकास और किसानों पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और राज्य सरकार के लिए आलीराजपुर, झाबुआ, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जैसे क्षेत्र किसी तीर्थ से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आलीराजपुर में 90 हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, जबकि 5.70 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वामित्व योजना के तहत 10 हजार से अधिक लोगों को भूखंडों का स्वामित्व मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और लाड़ली बहनों के कल्याण के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

सिंचाई, डेयरी और नई घोषणाओं पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 1100 करोड़ रुपये की दही-नर्मदा पाइपलाइन परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और दीपावली के बाद इसका लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने उन्नत नस्ल की 25 गायों के साथ डेयरी शुरू करने पर 10 लाख रुपये तक के अनुदान की योजना का उल्लेख करते हुए पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कही।

यह भी पढ़ें: सागर में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप; सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

साथ ही किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने और भाभरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मृति पार्क, रानी काजल माता लोक तथा कन्या छात्रावासों के विस्तार जैसी घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करते समय जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा गया है।

https://youtu.be/rJyvsfEcgg0?si=coOXq4pZPHhfgPN5

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आलीराजपुर पहुंचेंगे CM मोहन यादव; विकास कार्यों की देंगे सौगात
CM Mohan Yadav Alirajpur Visit: मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को "कृषक कल्याण वर्ष" के रूप में मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में उनकी 120वीं जन्म जयंती के अवसर पर कृषि उपज मंडी में 23 जुलाई को बलराम कृषि महोत्सव, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्मजयंती समारोह आयोजन किया जाएगा। सीएम डॉ. यादव 287.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे और 53.55 करोड़ की लागत के कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली आजाद कुटिया पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।

जिले के प्रतिशील किसानों से संवाद करेंगे सीएम

चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद सीएम डॉ महोन यादव मुख्य कार्यक्रम स्थल कृषि मंडी पहुंच कर बलराम कृषि महोत्सव में जिले के प्रगतिशील किसानों से संवाद कर कृषि क्षेत्र में नवाचार,आधुनिक तकनीकों तथा कृषि विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव संभाग के अलग-अलग जिलों से आए विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित इंफ्लूएंसर्स से भी संवाद करेंगे।

प्रगतिशील किसानों-मेधावी छात्रों का सम्मान

कार्यक्रम में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों तथा मेधावी छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसी के साथ विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। बलराम कृषि महोत्सव में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, कृषि अभियांत्रिकी तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रस्तावित आलीराजपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। वे विभिन्न विभागों के लगभग 287.32 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण संपर्क मार्गों का निर्माण, जनजातीय कार्य विभाग के नवीन हाई स्कूल भवन, जल संसाधन विभाग के बैराज निर्माण, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के विद्युत उपकेंद्र, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के नवीनीकरण एवं नव-निर्माण कार्य सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य विभागों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं।

परियोजनाओं के पूर्ण होने से विकास को मिलेगी नई गति

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में सड़क संपर्क, शिक्षा, सिंचाई, विद्युत अधोसंरचना तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही वे लगभग 53.55 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न निर्माण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़ें: दतिया उपचुनाव: सांसद भारत सिंह कुशवाह का तूफानी जनसंपर्क; बानौली और केवलारी में की नुक्कड़ सभाएं

लोकार्पित होने वाले कार्यों में विद्युत विभाग के नवीन 33/11 केवी उपकेंद्र, शिक्षा विभाग के विद्यालय भवन, महिला एवं बाल विकास विभाग के अनेक आंगनवाड़ी भवन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अटल सेवा केंद्र, पुलिया, स्टॉप डैम, निस्तार तालाब, आरएमएस, नाली एवं पेवर ब्लॉक सहित अन्य ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं।

https://youtu.be/r1dRd5eK4hY?si=sQMauUG92ltTBP0D

आलीराजपुर गैंगरेप कांड: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
Alirajpur Bori Gangrape Case: आलीराजपुर जिले के बोरी गांव में विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और डकैती की घटना को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। घटना के विरोध में पूरे बोरी गांव में बंद का आह्वान किया गया। आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।

इधर कांग्रेस का पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा बाद में जिला पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की।

कांग्रेस ने की दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री बाला बच्चन, जोबट विधायक सेना महेश पटेल, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, विधायक झूमा सोलंकी और पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राज्य सरकार पर भी साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। विधायक सेना महेश पटेल और पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बाद मंत्री और सांसद सक्रिय हुए, जबकि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के दौरे की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। सेना महेश पटेल ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और स्थानीय सांसद पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पीड़ित महिला की चिंता नहीं है।

सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़िता को समय पर न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उनका कहना था कि प्रदेश का गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, इसलिए सरकार की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए।

4 आरोपी गिरफ्तार

उधर, आलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: नरोत्तम को मनाने में जुटी BJP, लेकिन समर्थकों पर FIR से सवाल, क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?

क्या है मामला?

आरोपी विधवा महिला के घर डकैती करने पहुंचे थे। विधवा महिला को देखकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घर से चांदी लेकर फरार हो गए। हैवानियत के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके निजी अंगों से लगातार खून बह रहा था, जिसके चलते उसकी सर्जरी करनी पड़ी।

अलीराजपुर में मंत्री संपत्तिया उइके के बदले सुर, पहले 'शराब कारोबारी' कहा, अब बोलीं- नागर सिंह मेरे भाई हैं
Sampatiya Uikey On Nagar Singh Chauhan: अलीराजपुर जिले में प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके के बदले हुए राजनीतिक सुर चर्चा का विषय बन गए हैं। जोबट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान को अपना "भाई" बताया। यह बयान इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि कुछ समय पहले बीजेपी की एक बैठक में उनके द्वारा नागर सिंह चौहान को "शराब कारोबारी" बताए जाने की चर्चा सामने आई थी।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने प्रभारी मंत्री से इस कथित बयान और विभिन्न दैनिक अखबारों में प्रकाशित खबरों को लेकर सवाल किए। मीडिया ने पूछा कि पहले दिए गए बयान और अब के बयान में बदलाव क्यों है। इस पर संपत्तिया उइके ने सीधे जवाब देने के बजाय कहा, "कुछ प्रमाण हो तो बताइए।"

कैमरों से बचते हुए चलीं गई उइके

इसके बाद मंत्री संपत्तिया उइके ने सवालों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी और मीडिया के कैमरों से बचते हुए वहां से चली गईं। उनके इस रवैये ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सुर्खियों में रहा था बयान

गौरतलब है कि हाल के दिनों में संपत्तिया उइके और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के बीच मतभेदों की खबरें लगातार सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में सार्वजनिक मंच से नागर सिंह चौहान को अपना भाई बताना राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने पहले दिए गए कथित बयान को लेकर कोई स्पष्ट सफाई नहीं दी।

ये भी पढ़ें : मुरैना में नहीं रुक रहा अवैध रेत खनन: महुआ पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त

नागर सिंह की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्ष को भी सरकार पर निशाना साधने का अवसर मिल सकता है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रभारी मंत्री के बदले हुए बयान के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर नागर सिंह चौहान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

https://youtu.be/iYezYQl1by4?si=pV3GVyr9Bv4dKFv8

दोस्ती की मिसाल: मुस्लिम युवक ने हिंदू दोस्त का रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार, नम हुईं लोगों की आंखें
Muslim Friend Performs Hindu Last Rites: मध्यप्रदेश के आलीराजपुर से इंसानियत और सच्ची दोस्ती की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपने हिंदू मित्र की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कर मानवता और भाईचारे की मिसाल पेश की।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के अजमेर निवासी अशोक सिंह सोलंकी नर्मदा पाइपलाइन परियोजना में कार्यरत मेघा कंपनी में ड्राइवर थे। देर रात मालवई गांव के पास शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजन नहीं होने के चलते दोस्त ने किया अंतिम संस्कार

अशोक सिंह के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उनके किसी नजदीकी परिजन का पता भी नहीं चल सका। ऐसे कठिन समय में उनके करीब 30 साल पुराने मित्र और साथी ड्राइवर सुल्तान गनी आगे आए। दोस्त की मौत से दुखी सुल्तान ने तय किया कि वे अपने दोस्त को सम्मानजनक विदाई देंगे।

हिंदू परंपराओं से दी अंतिम विदाई

समाजसेवियों की मदद से सुल्तान गनी ने मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद पंचेश्वर मुक्तिधाम में अशोक सिंह सोलंकी का हिंदू परंपराओं के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।

दोस्ती का रिश्ता सभी धर्मों से ऊपर

मुक्तिधाम में मौजूद लोगों की आंखें उस समय नम हो गईं जब एक मुस्लिम मित्र अपने हिंदू दोस्त की अंतिम संस्कार की हर जिम्मेदारी निभाता दिखाई दिया। सुल्तान गनी ने बताया कि वे अपने मित्र की अस्थियों का विसर्जन भी पुष्कर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार कराएंगे। उनका कहना है कि दोस्ती का रिश्ता किसी धर्म या मजहब का मोहताज नहीं होता।

ये भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट

समाज को दिया एकजुटता का संदेश

आलीराजपुर की यह घटना समाज को एक मजबूत संदेश देती है कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। जब मुश्किल समय में अपने साथ नहीं होते, तब सच्चे दोस्त ही परिवार बनकर खड़े होते हैं। सुल्तान गनी और उनके सहयोगियों ने जो उदाहरण पेश किया है, वह सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और मानवीय मूल्यों की प्रेरणादायक मिसाल बन गया है।

महिला CEO को धमकी, मंत्री के भाई पर केस, जिंदा गाड़ दूंगा कहकर दौड़े
BHOPAL News: मध्य प्रदेश में सत्ता से जुड़े एक और विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। इस बार मामला कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के परिवार से जुड़ा है। उनके भाई इंदरसिंह चौहान पर जनपद पंचायत कार्यालय में महिला CEO को धमकाने और मारने दौड़ने का गंभीर आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला

22 अप्रैल को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचीं CEO प्रिया काग के साथ यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, कन्या विवाह योजना के तहत पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने से इंदरसिंह चौहान नाराज थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर उन्होंने कार्यालय में हंगामा किया और CEO को धमकाते हुए कहा- “तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।” बताया गया कि वे उन्हें मारने के लिए दौड़े और रास्ता भी रोका। मौके पर मौजूद लेखाधिकारी ने बीच-बचाव किया।

केस दर्ज, गिरफ्तारी और जमानत

पुलिस ने इंदरसिंह चौहान के खिलाफ BNS की कई धाराओं (132, 224, 221, 351(2), 126(2)) में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।

CEO का बयान, “मैं असुरक्षित महसूस कर रही हूं”

CEO प्रिया काग ने कहा कि- उन्हें खुलेआम धमकी दी गई, मारने की कोशिश की गई, अब वे अपने कार्यस्थल पर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं।

मंत्री का बयान

मंत्री नागर सिंह चौहान ने मामले से दूरी बनाते हुए कहा- “मैं सालों से अपने भाई से बात नहीं करता”। “वह अलग रहता है, जो कर रहा है उसकी जिम्मेदारी उसी की है”, “कानून अपना काम करेगा”।

पहले भी विवादों में रहा नाम

इंदरसिंह चौहान का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। खाद वितरण को लेकर मारपीट, कार्यालय से CCTV हटवाने के आरोप।

क्यों अहम है यह मामला

सरकारी दफ्तर में महिला अधिकारी के साथ बदसलूकी, सत्ता से जुड़े लोगों के परिजनों पर दबंगई के आरोप, प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल। ये घटना प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखना होगा कि जांच और कानूनी प्रक्रिया में आगे क्या कार्रवाई होती है और क्या इस मामले में सख्त संदेश जाता है या नहीं।