-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Paper Leak Fast Track Courts Students Future Statement
हमारे युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं… पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला
- Written By: प्रिया जैस
PM Narendra Modi: पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से बढ़कर कुछ नहीं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Narendra Modi Paper Leak: देश भर में पेपर लीक मामले को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ इस्तीफे की मांग की जा रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि युवाओं से ज्यादा जरूरी सरकार के लिए कुछ नहीं हैं। अपने बयान में उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत फैसला करने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में लिखा, “हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है।”
पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा, “संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?
NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Explainer: PM आवास के सामने ही क्यों किया प्रदर्शन? जंतर-मंतर न जाना राहुल गांधी की भूल या मास्टर स्ट्रोक
Nothing is more important than the welfare and future of our youth! We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this… — Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
पीएम मोदी के इरादे साफ
इस ट्वीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इरादे बेहद साफ कर दिए है। भले ही उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि इस पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने छात्रों से वादा किया कि इस मामले में शामिल हर एक आरोपी को कड़ी-से-कड़ी सजा दी जाएगी।
देश भर में जन आंदोलन तेज
कॉकरोच जनता पार्टी और देश की युवाओं के आंदोलन के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सोनम वांगचुक भी लगातार अनशन कर रहे है और भूख हड़ताल पर है। देश भर से युवा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इकट्ठा हो रहे है, जिससे दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था हिल गई है। ऐसे में पीएम मोदी की यह घोषणा छात्रों को कितना राहत दे सकती है, यह देखना होगा।
यह भी पढ़ें – इधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास
मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब विपक्ष इस मामले को लेकर हावी हो रहा है। संसद में मानसून सत्र चल रहा है, जिसमें विपक्ष लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक इस्तीफा नहीं हो जाता सदन में आगे की कार्यवाही नहीं होगी। इस हंगामे के चलते तीन दिनों से सदन में कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है और सत्र को स्थगित करना पड़ा है।
Pm narendra modi paper leak fast track courts students future statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, लाल निशान में खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों का 2.3 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 23, 2026 | 09:37 AMUS-Saudi Nuclear Deal: अमेरिका और सऊदी के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता, अब खाड़ी देश में लगेगा न्यूक्लियर प्लांट
Jul 23, 2026 | 09:36 AMPassport Index: हेनले पासपोर्ट रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल
Jul 23, 2026 | 09:32 AMडॉक्टरों पर हिंसा के खिलाफ IMA का ‘डिजिटल ग्रिड’: भारत में 77% डॉक्टर शिकार; केंद्रीय कानून की उठी मांग
Jul 23, 2026 | 09:28 AMThe Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Jul 23, 2026 | 09:25 AMहमारे युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं… पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला
Jul 23, 2026 | 09:21 AMपन्ना में थाने से पुलिस की कार लेकर भागा युवक, बाजार में मचाया तांडव, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Jul 23, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM













