

Balram Krishi Mahotsav 2026: कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत धार जिले में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि के प्रति नई दिशा दिखाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मध्यप्रदेश को एक विकसित राज्य बनाना है, तो उसकी नींव एक समृद्ध और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था ही होगी।
महोत्सव के दौरान किसानों को 'प्रधानमंत्री कुसुम-बी योजना' के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस योजना के तहत सोलर पंप स्थापित कर किसान बिजली की लागत से मुक्त हो सकते हैं और अपनी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पारंपरिक खेती से काम नहीं चलेगा। उन्होंने किसानों को तीन प्रमुख मंत्र दिए:
कृषि के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए व्यापक जनसंवाद किया जा चुका है। धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद, आगामी विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में इस दिशा में विधायी प्रक्रिया पूरी कर एक बड़ा कदम उठाया जाएगा।
https://youtu.be/QNzKItJ_ZKk?si=G9Wh0maO1GK1U9HT