मंत्री नितिन गडकरी (सोर्सः एआई)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: दिशा सालियान से लेकर उद्धव ठाकरे का सरकार को तंज कसने तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: दिशा सालियान केस में संजय राउत का बयान से लेकर गणेशोत्सव, उद्धव ठाकरे का सरकार को तंज तक, जानिए महाराष्ट्र की आज की 10 बड़ी खबरें। पढ़ें राज्य के मेन समाचारों का अपडेट।

आलोक उमाकृष्ण

Maharashtra Top 10 News 15 September: महाराष्ट्र में आज की 10 बड़ी खबरों में दिशा सालियान केस में FIR के बाद शिवसेना-UBT का पहला बयान से लेकर गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, रोहित पवार द्वारा कारंजा के किसानों की आवाज उठाने, उद्धव ठाकरे का सरकार को तंज कसने तक महाराष्ट्र की आज की 10 बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक खबरें एक क्लिक में पढ़ें।

दिशा सालियान केस में FIR के बाद शिवसेना-UBT का पहला बयान, संजय राउत बोले- ठाकरे परिवार को बदनाम करने की साजिश

संजय राउत, दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि यह FIR बालासाहेब ठाकरे के परिवार को बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अपनी ही गलती का भुगत रहा हूं नतीजा, मुंबई के ट्रैफिक पर नितिन गडकरी ने क्यों कहा ऐसा?

नितिन गडकरी (मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग)

मुंबई की सड़कों पर बढ़ता ट्रैफिक अब सिर्फ आम लोगों की परेशानी नहीं रह गया है। 12 सितंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मुंबई के भारी ट्रैफिक में करीब एक घंटे तक फंसे रहे। गडकरी वर्ली से 22वें इंडो-अमेरिकन कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

कार्यक्रम में उन्होंने अपने ट्रैफिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें होटल तक पहुंचने में सामान्य से करीब एक घंटा ज्यादा समय लगा। गडकरी के मुताबिक, शहर में बढ़ती आबादी, वाहनों की संख्या और आसपास के इलाकों से रोजाना होने वाली आवाजाही ने सड़कों पर दबाव काफी बढ़ा दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

उद्धव ठाकरे का तंज: परीक्षा लीक, महंगाई और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से जूझ रहा महाराष्ट्र

उद्धव ठाकरे

गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के बढ़ते सामाजिक-आर्थिक राजनीतिक संकट के लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार की कड़ी आलोचना की। ठाकरे ने राज्य की भयावह तस्वीर पेश की और दावा किया कि मुद्रास्फीति, व्यवस्थागत भ्रष्टाचार, कृषि संकट और बढ़ते सांप्रदायिक ध्रुवीकरण से ग्रस्त है।

यह तर्क देते हुए कि वर्तमान शासक स्वयं महाराष्ट्र और राष्ट्र के सामने सबसे बड़ा 'विघ्न' (बाधा) बन गए हैं। ठाकरे ने त्योहारों के मौसम से पहले जनता की परेशानी बढ़ाने के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की गई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नागपुर के होटल-लॉज में Unmarried Couples कर सकेंगे रूम बुक, होटल बुकिंग के वक्त इन नियमों का करना होगा पालन

अब नागपुर के होटल में नहीं पूछा जाएगा शादी का सबूत

नागपुर शहर में 18 साल या उससे अधिक उम्र के अविवाहित जोड़े अब होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और होमस्टे में कमरा बुक कर सकेंगे। नागपुर पुलिस ने इस संबंध में नए निर्देश जारी किए हैं।

आदेश के मुताबिक, अगर दोनों वयस्क हैं और अपनी सहमति से कमरा बुक कर रहे हैं, तो केवल अविवाहित होने के आधार पर उन्हें होटल में ठहरने से रोका नहीं जा सकेगा। यह आदेश 11 सितंबर की रात 12:01 बजे से लागू हो चुका है और फिलहाल 9 नवंबर तक प्रभावी रहेगा। पुलिस के मुताबिक, इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य होटल और लॉज में होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रखना है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

गणेशोत्सव को लेकर नवी मुंबई पुलिस अलर्ट, एक मंडल-एक पुलिसकर्मी योजना लागू; 1.01 लाख मूर्तियों की स्थापना 

नवी मुंबई पुलिस सुरक्षा गणेशोत्सव

नवी मुंबई एवं रायगढ़ जिले के पनवेल महानगरपालिका क्षेत्र में गणेशोत्सव निर्विघ्न, सुरक्षित और आनंदमय माहौल में संपन्न कराने को लेकर नवी मुंबई पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय की तरफ से शहर में कड़ा बंदोबस्त तैनात किया गया है।

इस वर्ष के उत्सव की मुख्य विशेषता 'एक मंडल-एक पुलिस कर्मचारी' की विशेष योजना को लागू करना है। पुलिस ने गणेश भक्तों से नियमों का पालन करने की अपील भी की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

रोहित पवार ने उठाई कारंजा के किसानों की आवाज, निकला आक्रोश मोर्चा, तहसील कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

रोहित पवार

खरीफ सीजन में बारिश के लंबे सूखे के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे पैदावार की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं, सिर पर चढ़े कर्ज के बोझ और सरकार से किसी तरह की ठोस राहत न मिलने से आक्रोशित कारंजा तहसील के किसान सड़कों पर उतर आए।

पूर्ण कर्ज माफी, कारंजा तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने, फसल नुकसान के मुआवजे और फसल बीमा की राशि तुरंत जारी करने जैसी मांगों को लेकर विधायक रोहित पवार के नेतृत्व में 'किसान आक्रोश' मोर्चे का आयोजन किया गया था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

शिवसेना विवाद: चुनाव आयोग के पास निर्णय का व्यापक अधिकार, शिंदे गुट ने 2013 के पक्ष संविधान का दिया हवाला

उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और शिवसेना चिन्ह

शिवसेना पार्टी और उसके प्रसिद्ध 'धनुष-बाण' चुनाव चिह्न को लेकर जारी कानूनी लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष शिंदे गुट की ओर से जोरदार पैरवी की गई। शिंदे गुट के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग द्वारा दिए गए फैसलों का पूर्ण समर्थन करते हुए दावा किया कि यह फैसला पूरी तरह संवैधानिक है और इसमें संविधान के किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

PCMC के दफ्तर में गले में लटकाना होगा ID Card, जेब में कार्ड रखने पर माना जाएगा उल्लंघन

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) का मुख्य प्रशासनिक भवन

पुणे जिले में पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मनपा प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय समय के दौरान अपना आधिकारिक पहचान पत्र (Identity Card) स्पष्ट रूप से पहनना अनिवार्य कर दिया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पाकिस्तान से आए 362 मीट्रिक टन से अधिक खजूर जब्त, नासिक में मुंबई की कंपनी के 13 कंटेनर पकड़े

नासिक पाकिस्तानी खजूर जब्त

भारत द्वारा पाकिस्तान से होने वाले वस्तुओं के आयात पर लगाई गई पाबंदी को दरकिनार करने के प्रयास को नाकाम करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पाकिस्तान मूल के 362 मीट्रिक टन से अधिक सूखे खजूर जब्त किए हैं।

डीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर नासिक के अंबड स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) में मुंबई की एक कंपनी द्वारा आयात किए गए सूखे खजूर से भरे 13 कंटेनरों को रोका। ये कंटेनर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के जेबेल अली से आए थे। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

वर्धा में दुकानदार ने गुस्से में आकर चम्मच से किया ग्राहक की नाक पर हमला, वजह जानकर आप भी हो जाऐंगे हैंरान

दुकानदार का ग्राहक पर हमला

वर्धा के पुलगांव में पानीपुरी जल्दी देने की मांग करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि पानीपुरी विक्रेता ने गुस्से में ग्राहक की नाक पर चम्मच से वार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी