PCMC के दफ्तर में गले में लटकाना होगा ID Card, जेब में कार्ड रखने पर माना जाएगा उल्लंघन

Pune PCMC ID Card: पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दफ्तर में आधिकारिक आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य कर दिया है। फर्जीवाड़े और बिचौलियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।
Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation (PCMC) Main Administrative Building
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) का मुख्य प्रशासनिक भवन(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mandatory Id Cards In PCMC: पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम (PCMC) ने प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मनपा प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कार्यालय समय के दौरान अपना आधिकारिक पहचान पत्र (Identity Card) स्पष्ट रूप से पहनना अनिवार्य कर दिया है।

आदेश न मानने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

पुणे शहर के पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कार्यालय में प्रवेश करते समय और पूरे कार्य अवधि के दौरान सभी कर्मचारियों का आईकार्ड दिखाई देना चाहिए। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह नियम प्रथम श्रेणी (Class I) के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर चतुर्थ श्रेणी (Class IV) तक के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल जेब में पहचान पत्र रखना या टेबल पर रखना नियम का पालन नहीं माना जाएगा; आईकार्ड गले में या कपड़ों पर स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

फर्जीवाड़े और दलालों पर लगेगी लगाम

यह फैसला नागरिकों द्वारा शिकायतों के समाधान में आ रही दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है। PCMC के मुख्य प्रशासनिक भवन, वार्ड कार्यालयों और विभिन्न विभागों में प्रतिदिन हजारों नागरिक अपने कार्यों के लिए आते हैं। शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बाहरी व्यक्ति या दलाल खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर नागरिकों को गुमराह कर रहे थे।

Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation (PCMC) Main Administrative Building
PCMC Moshi Hospital: 25 एकड़ में बन रहा 8 मंजिला अस्पताल, 65% काम पूरा; YCM पर भी घटेगा दबाव

पारदर्शिता और सुगम जनसेवा पर जोर

PCMC नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, दृश्यमान पहचान (Visible Identification) पर जोर देने से कार्यालय के कामकाज में अधिक पारदर्शिता आएगी और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप की गुंजाइश खत्म होगी। अब आम नागरिक आसानी से पहचान सकेंगे कि उनकी फाइल या आवेदन किस अधिकारी के पास लंबित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com