बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा

Uttarakhand Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ से जोशीमठ के बीच एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हाथी पर्वत के पास क्रैश होने की आशंका।
uttarakhand Helicopter Missing
लापता हेलीकॉप्टर के सर्च में जुटी सेनाSource- Social Media/Screen Capture
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चमोली के जोशीमठ के पास चाई गांव और हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश।

  • हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।

  • सेना, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें राहत-बचाव अभियान में जुटीं।

Chamoli Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा जोशीमठ के पास चाई गांव और हाथी पर्वत इलाके में हुआ। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की पुष्टि करते हुए इसे बेहद दुखद बताया है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है

बद्रीनाथ से उड़ान भरने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2:15 बजे बदरीनाथ धाम से उड़ान भरी थी। इसके कुछ देर बाद जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी में हेलीकॉप्टर के लापता होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना ने सबसे पहले चमोली के जिलाधिकारी को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

uttarakhand Helicopter Missing
बद्रीनाथ हाईवे पर धड़धड़ा गिर रहा पहाड़, चारो ओर दिखा धूल का गुब्बार, देखें वीडियो

सेना और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं

हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान में सेना की भी मदद ली जा रही है। हादसे में सवार लोगों की स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

uttarakhand Helicopter Missing
बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं। सीएम ने हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से बचाव अभियान और यात्रियों की स्थिति को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।