देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी और नीला पाटील (सोर्स: एआई फोटो)
महाराष्ट्र

Maharashtra Top 10 News: नीला विखे पाटील के बयान से लेकर CM फडणवीस के तंज तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: स्वीडन सांसद नीला विखे पाटील के बयान से लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस के तंज, MPSC विवाद व हादसों तक; पढ़ें महाराष्ट्र राज्य की 10 बड़ी खबरें।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Top 10 News Updates: स्वीडन की संसद में चुनी गईं नीला विखे पाटील के पारिवारिक बयानों से लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विपक्ष पर किए गए तीखे जुबानी हमलों तक, महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

राजनीति से अलग, राज्य भर से कई अन्य महत्वपूर्ण खबरें भी सामने आई हैं, जिनमें MPSC परीक्षा गोपनीयता मामले से जुड़े विवाद, विभिन्न जिलों में हादसों व अपराध की घटनाएं, तथा मानसून और जलभराव से जुड़ी स्थिति शामिल है। यह विशेष बुलेटिन आपको महाराष्ट्र के इन्हीं प्रमुख राजनीतिक बयानों, प्रशासनिक हलचलों और दिन भर के शीर्ष 10 मुख्य घटनाक्रमों का सटीक व संक्षिप्त ब्योरा प्रस्तुत करता है।

नीला विखे पाटील का राधाकृष्ण और सुजय पर तंज, बोली- पिछले 10 साल से कोई संपर्क नहीं

नीला विखे पाटील

स्वीडन की संसद में सांसद चुनी गईं नीला विखे पाटील ने अपनी जीत को लेकर विखे परिवार की राजनीति पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने अपने चाचा व महाराष्ट्र के मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील और उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल पर हमला बोलते हुए कहा है कि मेरी जीत का श्रेय लेने की कोशिश न करें।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

MPSC गोपनीय जानकारी लीक का आरोप, कथित WhatsApp चैट से मचा हड़कंप; पेपर लीक केस में 11 गिरफ्तार

रोहित पवार

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षा प्रक्रिया को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। आयोग के सहसचिव दिलीप वाघे के नाम से सामने आई एक कथित WhatsApp चैट को लेकर पुलिस भर्ती की तारीख और संभावित परीक्षा केंद्र से जुड़ी गोपनीय जानकारी आधिकारिक घोषणा से पहले साझा किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, इस चैट की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नागपुर: रामटेक में हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई

तालाब में डूबने से बिहार के 3 कुली श्रमिकों की मौत

नागपुर जिले की प्रमुख तहसील रामटेक-मौदा रोड पर मौजा नंदापुरी-नगरधन स्थित मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की चावल मिल के पीछे स्थित खेत तालाब में डूबने से तीन कुली श्रमिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत शनिवार, 26 सितंबर को दोपहर लगभग 2 बजे हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

पालघर में देर रात आया भूकंप, 10:33 बजे दर्ज हुए 3.6 तीव्रता के झटके; 5 किमी गहराई की पुष्टि की

पालघर में भूकंप

महाराष्ट्र के पालघर जिले में शनिवार रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। यह भूकंप रात 10 बजकर 33 मिनट 46 सेकंड पर आया।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नौकरी का झांसा, फिर जबरन बाल विवाह और दुष्कर्म; पुणे शिक्रापुर में नाबालिग का सौदा, डॉक्टर समेत कई पर POCSO

नाबालिग की जबरन शादी की सांकेतिक फोटो

पुणे के शिक्रापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग लड़की को घर बुलाने के बाद उसकी जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर समेत कई आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

गोंदिया के इटियाडोह बांध का जलस्तर हुआ 100%, नदी किनारे गांवों को सतर्क रहने की सूचना, किसानों को राहत

इटियाडोह बांध ओवरफ्लो

पूर्व विदर्भ के गोंदिया, भंडारा, गड़चिरोली और चंद्रपुर जिलों की खेती के लिए महत्वपूर्ण अर्जुनी मोरगांव तहसील स्थित इटियाडोह बांध आखिरकार पूरी क्षमता से भरकर ओवरफ्लो हो गया। 26 सितंबर को सुबह 6 बजे बांध के सांडवे से पानी बहना शुरू हुआ। बांध के ओवरफ्लो होने के बाद नदी किनारे बसे गांवों से आवागमन करने वाले नागरिकों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नासिक में गणपति विसर्जन के दौरान हादसा, खदान में डूबने से ऑटो चालक की मौत; शनिवार सुबह बरामद हुआ शव

मृतक संदीप खणपटे

नासिक जिले के सातपुर में गणपति विसर्जन के दौरान घरकुल योजना के पास स्थित एक खदान में पैर फिसलने से ऑटो चालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप खणपटे के रूप में हुई है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार 25 सितंबर शाम करीब पांच बजे घटा।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है... देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला, पूछा- TMC के 15 MLA कैसे जीते?

देवेंद्र फडणवीस राहुल गांधी वोट चोरी आरोप हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को लेकर लोगों के मन में अविश्वास पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

अब सिर्फ मुद्दा नहीं उठाएंगे, ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे... संजय राउत का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

संजय राउत

शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में प्रेस वार्ता के दौरान राउत ने कहा कि चुनाव आयोग में मैच फिक्सिंग और वोट चोरी होती है। एक साजिश के तहत पूरे चुनाव को चुराया जाता है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

नासिक से पीछा, समृद्धि महामार्ग पर प्याज से भरा ट्रक लूटा, तीन दोस्तों समेत चार युवक गिरफ्तार

नासिक प्याज ट्रक लूट

नासिक से झारखंड के लिए प्याज लेकर निकले ट्रक का नासिक से ही पीछा कर समृद्धि महामार्ग पर उसे लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकारी वाहन का रूप धारण कर आरोपियों ने ट्रक को रोका और चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर प्याज से भरा ट्रक लेकर फरार हो गए।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति