अब सिर्फ मुद्दा नहीं उठाएंगे, ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे... संजय राउत का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

Sanjay Raut On Gyanesh Kumar: संजय राउत ने चुनाव आयोग पर लगाया वोट चोरी का आरोप। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने का ऐलान, 4 अक्टूबर को राज-उद्धव ठाकरे करेंगे बड़ा आंदोलन।
sanjay raut attacks election commission demands removal of gyanesh kumar
संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanjay Raut Attacks Election Commission: शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुंबई में प्रेस वार्ता के दौरान राउत ने कहा कि चुनाव आयोग में मैच फिक्सिंग और वोट चोरी होती है। एक साजिश के तहत पूरे चुनाव को चुराया जाता है।

संजय राउत ने कहा, चुनाव के दौरान चुनाव आयोग का इस्तेमाल एक हथियार के तौर पर किया गया। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने कई बार चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं और इन मुद्दों को उठाया है, लेकिन अब केवल मुद्दा उठाने से काम नहीं चलेगा। अब हम सिर्फ यह मुद्दा नहीं उठाएंगे, अब हम ज्ञानेश कुमार को हटाएंगे।

sanjay raut attacks election commission demands removal of gyanesh kumar
ज्ञानेश कुमार को भारतरत्न दें और नोबेल के लिए करें नॉमिनेट! संजय राउत का तंज, बोले- अमित शाह भी दें इस्तीफे

केवल साथ बैठकर तस्वीरें खिंचवाना काफी नहीं

उन्होंने कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों का एक साथ बैठकर तस्वीरें खिंचवाना पर्याप्त नहीं है। राउत ने कहा कि विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और उसके फैसलों को लेकर अपने सवाल उठाता रहेगा।

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए संजय राउत ने आरोप लगाया कि बंगाल का चुनाव भी चोरी किया गया। ममता बनर्जी को लगातार परेशान किया जा रहा है, अगर वे सभी को साथ लेकर लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होना चाहती है तो हमारी पार्टी का उन्हें समर्थन है। संजय राउत ने दावा किया कि ममता बनर्जी की पार्टी को तोड़ने का काम किया गया है, यह किसी से छिपा नहीं है।

sanjay raut attacks election commission demands removal of gyanesh kumar
राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है... देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला, पूछा- TMC के 15 MLA कैसे जीते?

चुनाव आयोग के खिलाफ 4 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन

4 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान बड़ा मार्च निकाला जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में आंदोलन किया जाएगा और शिवसेना ने उसे समर्थन दिया है।

संजय राउत ने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में सभी नेता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जो नेता दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे, वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com