खराब सड़क दिखाने पर गुंडागर्दी पर उतरे मंत्री, प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़; देखें VIDEO

Parvesh Verma Slap Video: दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा पर तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। AAP ने घटना का VIDEO शेयर किया है।
Delhi Minister Parvesh Verma Slap Video
मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़Source- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Delhi Minister Parvesh Verma Slap Video: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। AAP का आरोप है कि तिलक नगर में सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने वीडियो रिकॉर्ड कर रहे एक शख्स को थप्पड़ मार दिया। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है।

इस घटना पर कथित पीड़ित साहेब सिंह का बयान भी सामने आया है। साहेब सिंह ने कहा, "मैं MLA के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी सभी गतिविधियां संभालता हूं। PWD विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, इसलिए हम आए थे। मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया।"

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वह युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए। एक अन्य ट्वीट में AAP ने कहा कि जब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय जनता ने कैमरे पर एक्सपोज कर दिया तो बौखलाहट में मंत्रीजी ने एक स्थानीय युवा को ही थप्पड़ जड़ दिया। लगता है इन्हें Gen Z की ताकत का अभी तक एहसास नहीं हुआ है।

Delhi Minister Parvesh Verma Slap Video
दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर अचानक से लगा PM मोदी विरोधी नारा! Viral Video ने छेड़ी नई बहस

केजरीवाल ने बोला हमला

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को बीजेपी की गुंडागर्दी बताई है। केजरीवाल ने कहा कि प्रवेश वर्मा को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Delhi Minister Parvesh Verma Slap Video
अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयोग पर हमला, MP समेत 6 राज्यों के चुनाव रद्द करने की मांग, SIR पर भी उठाए सवाल

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए इस घटना को बेहद शर्मनाक और कायराना करार दिया है। सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पुलिस सुरक्षा का सहारा लेकर छिपते हुए उस युवा पर हमला करना, जो उनका वीडियो बना रहा था, और फिर किसी के प्रतिक्रिया देने से पहले ही अपनी कार से मौके से भाग जाना, कायरता की पराकाष्ठा है। वह युवक दिल्ली सरकार की जर्जर सड़कों की हकीकत उजागर करने के लिए उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com