नौकरी का झांसा, फिर जबरन बाल विवाह और दुष्कर्म; पुणे शिक्रापुर में नाबालिग का सौदा, डॉक्टर समेत कई पर POCSO

Pune POCSO Sexual Crime News: पुणे के शिक्रापुर में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग को घर बुलाने और जबरन शादी कराने का आरोप है। पुलिस ने डॉक्टर समेत कई लोगों पर POCSO और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।
Pune Shikrapur Job Fraud News Child Marriage
शिक्रापुर में नाबालिग की जबरन शादी का आरोप, डॉक्टर समेत कई पर POCSO केससोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Shikrapur Job Fraud News Child Marriage: पुणे के शिक्रापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नाबालिग लड़की को घर बुलाने के बाद उसकी जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर समेत कई आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

नौकरी का झांसा देकर घर बुलाने का आरोप

पुणे के शिक्रापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को घर बुलाने और बाद में उसकी जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर शिक्रापुर पुलिस ने डॉक्टर समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने नौकरी दिलाने का लालच देकर 5 सितंबर को नाबालिग को अपने घर बुलाया था। शिकायत में आरोप है कि इसके बाद महिला और उसके पति ने पीड़िता की सोने की चेन और मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया।

Pune Shikrapur Job Fraud News Child Marriage
पुणे पिंपरी-चिंचवड़ को 29 सितंबर को ऑटो क्लस्टर में रोजगार मेला; टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

शादी के लिए 1.20 लाख रुपये लेने का आरोप

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, महिला, उसके पति और शिक्रापुर के डॉ. मोरे ने कथित रूप से साजिश कर राम गायकवाड़ नामक युवक के परिवार से 1 लाख 20 हजार रुपये लिए। आरोप है कि पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद उसकी शादी बाल विवाह राम गायकवाड़ से करा दी गई।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद पीड़िता को राम गायकवाड़ डॉ. मोरे और अपने घर लेकर गया।

Pune Shikrapur Job Fraud News Child Marriage
Mumbai Child Kidnapping: मानखुर्द में ढाई साल के बच्चे का अपहरण, 40 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

डॉक्टर समेत कई लोगों पर मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉ. मोरे, संबंधित महिला, उसके पति, दूल्हे राम गायकवाड़ और उसके परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में दो अज्ञात व्यक्तियों का भी उल्लेख किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बाल विवाह, दुष्कर्म और पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है। मामले की आगे जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com