Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले की SIT चार्जशीट में ₹2.25 लाख मिलने और चंपत राय को VIDEO भेजे जाने का घटनाक्रम सामने आया है।
ram mandir sit chargesheet
अयोध्या राम मंदिरसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Ayodhya Ram Mandir SIT Chargesheet: रामजन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी के मामले में दाखिल एसआईटी की चार्जशीट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। चार्जशीट के मुताबिक, 4 जून को एक गणना कर्मी ने दिल्ली से अयोध्या ट्रेन से लौट रहे रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय के मोबाइल पर चंदा चोरी का वीडियो भेजकर मामले की जानकारी दी थी।

वीडियो में बाथरूम में नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही थीं। इसके बाद गणना कक्ष में जांच कराई गई, जहां से 2.25 लाख रुपये बरामद हुए। बाद में पकड़े गए आरोपियों ने चोरी के माल में बचे रुपये, अन्य मुद्रा और आभूषण चंपतराय, गोपाल और ट्रस्ट के अन्य कर्मियों की मौजूदगी में सौंप दिए थे।

चंपत राय का बयान

इसके बाद इसका सहमति पत्र और सुपुर्दगीनामा तैयार कर पूरा माल ट्रस्ट के लॉकर कक्ष में रखवाया गया था। पुलिस की चार्जशीट के अनुसार चंपत राय ने विवेचक को दिए बयान में बताया कि वह 4 जून को दिल्ली से अयोध्या ट्रेन से आ रहे थे। रात करीब पौने दस बजे उनके मोबाइल नंबर पर आनंद चौधरी ने एक वीडियो और लिखित मैसेज भेजा।

वीडियो में बाथरूम में नोटों की गड्डियां दिखाई दे रही थीं। मैसेज में लिखा था कि आज यह सारा पैसा काउंटिंग के बाथरूम से मिला है। इसमें कुल दो लाख 25 हजार रुपये थे। कुछ लड़के कई दिनों से चोरी कर रहे थे।

ram mandir sit chargesheet
Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

राम मंदिर पर चुप्पी तोड़ें प्रधानमंत्री

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुप्पी तोड़ने चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो चोरों को उनका संरक्षण माना जाएगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में जांच में बड़ी मछलियों को बचाया गया है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तथा उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की। रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मामले को 'चंदा चोरी, आस्था धोखा' करार देते हुए कहा कि आरोप पत्र में सामने आए तथ्यों से एसआईटी की जांच और सरकारी लीपापोती पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने आरोप पत्र में दर्ज घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि इस साल चार जून को गणना कक्ष के बाथरूम से 2.25 लाख रुपये मिलने का वीडियो ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय को भेजा गया था और अगले दिन उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई थी।

ram mandir sit chargesheet
अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

राम जन्मभूमि मंदिर में NSG कमांडो तैनात

अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार सुबह नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की ब्लैक कैट कमांडो टीम अचानक परिसर पहुंची। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की टीम गेट नंबर-11 से मंदिर परिसर में दाखिल हुई और 70 एकड़ में फैले परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बैठक हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com