PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

PM Modi Mann ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से अपने विचार साझा कर रहे हैं।
PM modi Mann Ki Baat
पीएम नरेंद्र मोदीसोर्स- सोशल मीडिया

PM Modi Mann ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को लेकर भारत जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। पीएम ने लोगों को जनगणना से जुड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है...

PM Modi Mann Ki Baat Live: स्वच्छता के लिए लोगों से अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिनों बाद 2 अक्टूबर है, पूज्य बापू की जयंती का दिन है। बापू ने हमें जीवन के बहुत से मंत्र दिए हैं। स्वच्छता भी उनमें से एक है। हम अकसर अपने आसपास स्वच्छता से जुड़े अनेक प्रयासों को देखते हैं, यह प्रयास बहुत प्रेरक और उत्साह बढ़ाने वाले हैं। इन सभी प्रयासों में एक बात दिखाई देती है कि कहीं शुरुआत एक व्यक्ति ने की, फिर उसके साथ कुछ और लोग आ गए, कारवां बढ़ता गया, यही तो जन भागीदारी है। बापू के प्रति हमारी सबसे सुंदर श्रद्धांजलि भी स्वच्छता ही है"

PM Modi Mann Ki Baat Live: सोलर गांव ‘मोढेरा’ की चर्चा

प्रधानमंत्री ने सूर्य ग्राम को लेकर कहा कि हम भारत के लोग सूर्य की पूजा सिर्फ वास्तुकला और मंदिरों के जरिए ही नहीं करते। हमारे लिए सूर्य पूजा का मतलब प्रकाश, ऊर्जा, विज्ञान और निरंतरता की प्रेरणा भी है। उन्होंने मोढेरा का जिक्र करते हुए कहा कि मोढेरा आज सिर्फ अपने सूर्य मंदिर के लिए ही नहीं जाना जाता। बल्कि गुजरात का यह गांव देश का पहला सोलर गांव बन गया है।

PM Modi Mann Ki Baat Live: राजा भीदेव प्रथम को किया याद

प्रधानमंत्री ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का जिक्र करते हुए कहा कि हमने इस साल की शुरुआत राष्ट्रीय गौरव के एक भव्य उत्सव के साथ की। उन्होंने कहा कि 1026 ईस्वी में जब गजनी ने सोमनाथ को नष्ट किया, उसी साल गुजरात के मोढेरा में मशहूर सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ और उसे नष्ट कर दिया गया। राजा भीमदेव प्रथम ने न केवल गजनी की सेनाओं का सामना किया, बल्कि बहुत कम समय में मोढेरा सूर्य मंदिर का पुनर्निर्माण भी करवाया। इसी मज़बूत जज्बे की वजह से सोमनाथ मंदिर को भी बार-बार नष्ट किए जाने के बावजूद हर बार फिर से बनाया गया।

PM Modi Mann Ki Baat Live: महान हस्ती आशोक सिंघल को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज और राष्ट्र को जीवन समर्पित करने वाले महान हस्ती अशोक सिंघल को याद किया। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसी महान हस्ती की 100वीं जयंती है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन संस्कृति, समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। पीएम ने उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर, उनके लाखों प्रशंसकों की ओर से उन्हें नमन किया।

PM Modi Mann Ki Baat Live: जनगणना को लेकर पीएम की अपील 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में जनगणना की प्रक्रिया चमोली के माणा गांव से शुरू हुई। माणा को देश का पहला गांव माना जाता है। वहां यह प्रक्रिया 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत जी के साथ शुरू हुई। पीएम ने देशवासियों से जनगणना के ऑनलाइन पोर्टल पर जाने की अपील की। पीएम ने कहा कि अपने परिवार के बारे में जानकारी भरें और जानकारी सबमिट करें।

PM Modi Mann Ki Baat Live: आतंकवादियों को देश ने करारा जवाब दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए आतंकवाद को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया है. भारत पर हुए आतंकवादी हमले को लेकर कहा कि देश की सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सीरियल ब्लास्ट होना आम बात हो गई थी। लेकिन भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com