Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: सुगम परिवहन सेवा के विस्तार से भागीरथपुरा जांच आयोग की रिपोर्ट तक; पढ़ें बढ़ी खबरे

MP Top 10 News 30 September: सुगम परिवहन सेवा का होगा विस्तार, रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या और भागीरथपुरा दूषित जल जांच आयोग की रिपोर्ट आई सामने। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में मंगलवार का दिन कई अहम घटनाक्रमों के इर्द-गिर्द रहा। सीएम मोहन यादव ने सुगम परिवहन सेवा के विस्तार का ऐलान किया, भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया और भागीरथपुरा दूषित जल जांच आयोग की 112 पेज की रिपोर्ट आई सामने। यहां पढ़िए प्रदेश की 10 प्रमुख खबरें, संक्षेप में।

सुगम परिवहन सेवा का होगा विस्तार, CM मोहन यादव ने दिए जिलों में बस स्टैंड, टर्मिनल और अन्य सुविधाओं के निर्देश

सुगम परिवहन सेवा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का लगातार विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर और व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों की संख्या बढ़ाने के साथ जिलों में बस स्टैंड, टर्मिनल और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को सेवा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

राजधानी भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले रखे गए नौकर पर मर्डर का शक

रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल

भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की घर के अंदर गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर में मिला है। प्रारंभिक जांच में गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित घर में रहते थे। घर के अंदर उनका शव मिला। प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

EXCLUSIVE: भागीरथपुरा दूषित जल जांच आयोग की 112 पेज की रिपोर्ट आई सामने; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय

इंदौर के भागीरथपुरा पेयजल प्रदूषण कांड को लेकर गठित एक-सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश कर दी थी जो आज हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड हो गयी। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता वाले आयोग ने अपनी जांच में दूषित पानी को 22 लोगों की मौत का कारण माना है। रिपोर्ट के मुताबिक, पेयजल पाइपलाइन में सीवेज का पानी मिलने से एक्यूट गैस्ट्रोएंट्राइटिस का संक्रमण फैला था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल के आदेश खामरा सीरियल मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला; मुख्य आरोपी और उसके साथी को दोहरी उम्रकैद

सीरियल किलर आदेश खामरा

भोपाल के बहुचर्चित आदेश खामरा सीरियल मर्डर केस से जुड़े ट्रक ड्राइवर और क्लीनर की हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। नवम अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष शुक्ल की अदालत ने 30 सितंबर 2026 को मुख्य आरोपी आदेश खामरा और उसके साथी जयकरण प्रजापति को दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने मामले को महज लूट की वारदात नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या माना। इस फैसले के साथ करीब आठ साल पुराने मामले में पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ; 3 साल पुराना स्टे खारिज होने के बाद कार्रवाई शुरू

उज्जैन चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू

उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से जारी है। 12 करोड़ रुपये की लागत से चार मुख्य मार्गों को चौड़ा किया जाना था, जिनमें से तीन मार्गों का काम अब तक पूरा हो चुका है। चौथा मुख्य मार्ग महाकाल मंदिर चौराहे से मंदिर तक का है यह मार्ग 200 मीटर लंबा है, गौरतलब है कि, व्यापारियों द्वारा लाए गए तीन साल पुराने कोर्ट स्टे के कारण यह अटका हुआ था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर सेंट्रल जेल में AI से होगी भोजन की निगरानी, 8 करोड़ की योजना से मुख्यालय करेगा ऑनलाइन मॉनिटरिंग

ग्वालियर सेंट्रल जेल में AI से होगी मॉनिटरिंग

ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और जेल की अन्य व्यवस्थाओं पर अब आधुनिक तकनीक से नजर रखने की तैयारी है। करीब 8 करोड़ रुपए की प्रस्तावित योजना के तहत जेल में तैयार होने वाले भोजन से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI आधारित सिस्टम के जरिए जेल मुख्यालय से सीधे मॉनिटरिंग की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और भोजन की गुणवत्ता पर लगातार नजर रखना है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर में पुलिस जवान पर चाकू से हमला, 8 वार के बाद भी आरोपी को पकड़कर थाने ले गया घायल पुलिसकर्मी

चाकू के वार से घायल पुलिसकर्मी

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के इमली बाजार चौराहे पर एक बदमाश ने पुलिस जवान पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी शुभम जाटव ने हेड कॉन्स्टेबल पवन सिसोदिया पर कथित तौर पर करीब 8 बार चाकू से वार किए। हमले में जवान की गर्दन, हाथ-पैर और जांघ समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हेड कॉन्स्टेबल ने आरोपी को मौके से भागने नहीं दिया और उसे पकड़कर सदर बाजार थाने पहुंचाया।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

छिंदवाड़ा की सियालघोघरी खदान में मजदूर की मौत, साथी मजदूरों ने किया हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग

खदान के वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

छिंदवाड़ा जिले के कोयलांचल क्षेत्र की सियालघोघरी खदान में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। खदान के अंदर से मजदूर को बेहोशी की हालत में बाहर लाकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दमुआ निवासी सुमेर सकोन के रूप में हुई है। वह खदान नंबर-2 पिट में डिकिंग का काम करता था।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

इंदौर: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की

इंदौर कांग्रेस का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बुधवार को इंदौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश में बारिश का आखिरी दौर, 19 जिलों में बूंदाबांदी-आंधी का अलर्ट, 3 अक्टूबर से साफ हो जाएगा मौसम

मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू

मध्य प्रदेश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रदेश में इस सप्ताह से मानसून की विदाई की शुरुआत होने की संभावना है। इससे पहले अगले तीन दिन कुछ इलाकों में बूंदाबांदी, आंधी और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को 19 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि कई जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज