उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ; 3 साल पुराना स्टे खारिज होने के बाद कार्रवाई शुरू

Ujjain Road Widening: उज्जैन में महाकाल मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण की राह का तीन साल पुराना कानूनी रोड़ा खत्म, कोर्ट से स्टे खारिज होते ही नगर निगम ने बुल्डोजर कार्रवाई की तैयारी तेज की।
Ujjain Mahakal temple route road widening after stay cancellation
उज्जैन चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Ujjain Mahakal Temple Road Widening Simhastha: उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से जारी है। 12 करोड़ रुपये की लागत से चार मुख्य मार्गों को चौड़ा किया जाना था, जिनमें से तीन मार्गों का काम अब तक पूरा हो चुका है।

चौथा मुख्य मार्ग महाकाल मंदिर चौराहे से मंदिर तक का है यह मार्ग 200 मीटर लंबा है, गौरतलब है कि, व्यापारियों द्वारा लाए गए तीन साल पुराने कोर्ट स्टे के कारण यह अटका हुआ था।

अदालत से स्टे खारिज होते ही नगर निगम ने प्रभावित हिस्सों पर लगाया निशान

अदालत से स्टे खारिज होते ही नगर निगम ने मुनादी कराकर प्रभावित हिस्सों पर निशान लगा दिए। बुधवार को जब जेसीबी पहुंची, तो दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए समय मांगा। निगम अधिकारियों ने एक दिन की राहत दी है, जिसके तहत आज दुकानें और होटल खाली कराए जा रहे हैं। फिलहाल 12 मीटर चौड़े इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जाएगा। विस्थापितों को अपने बचे हुए स्ट्रक्चर के ऊपर निर्माण की रियायत दी गई है, जबकि कल से यहां बड़ी तोड़ा-फोड़ी की कार्रवाई शुरू होगी।

कोर्ट में 3 साल से चल रहा था इस मार्ग का मामला

बता दें कि, यह 200 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर तीन साल से कानूनी विवाद चल रहा था। न्यायालय से स्टे हटने के बाद नगर निगम ने यह कार्यवाई शुरु की है। कल यानी मंगलवार को नगर निगम की टीम ने मार्ग पर निशान लगाना शुरु किया। इसके बाद आज यानी बुधवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और बैरिकेडिंग के साथ पहुंचा।

Ujjain Mahakal temple route road widening after stay cancellation
इंदौर: चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की

24 तक मीटर चौड़ा होगा मर्गा

निगम अधिकारी राजकुमार राठौर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान में यह मार्ग करीब 12 मीटर चौड़ा है। सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने की आशंका है। इसे देखते हुए मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर 24 मीटर की जा रही है। मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में 39 अवैध निर्माण और विभिन्न पक्के ढांचों के हिस्से आ रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com