Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live (इमेज सोर्स- एआई जनरेटेड)
मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Top 10 News: उज्जैन मंदिर विवाद से लेकर सागर शराबकांड और भोपाल चोरी तक, पढ़ें प्रमुख खबरें

MP Top 10 News 12 September: उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर को लेकर लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, सागर शराबकांड आरोपी के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर और अभिजीत दीपके पहुंचे बालाघाट। पढ़ें प्रदेश की बढ़ी खबरें।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Top 10 News Navbharat Live: मध्य प्रदेश में शनिवार को धर्म, राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आईं। उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को यथास्थान रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ, वहीं सागर शराबकांड में प्रशासन की कार्रवाई जारी रही। भोपाल में ACP के घर बड़ी चोरी ने सनसनी मचा दी। इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर सियासत गरम है। इसके अलावा बालाघाट, मुरैना, नीमच और भोपाल से भी महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए। यहां पर पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी और असरदार खबरें।

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू, यथास्थान निर्माण की मांग

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहा विवाद अब नए चरण में पहुंच गया है। मंदिर को यथास्थान रखने की मांग को लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में शामिल होकर अपनी सहमति दर्ज कराई। श्रद्धालुओं की मांग है कि बाबा खड़े हनुमान का मंदिर उसी स्थान पर भव्य रूप में बनाया जाए। अभियान से जुड़े लोगों के अनुसार हस्ताक्षर सरकार और प्रशासन तक पहुंचाए जाएंगे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में ACP के सूने घर में बड़ी चोरी, 40 लाख के जेवर और 10 लाख नकद पार

भोपाल में एसीपी के घर चोरी

भोपाल के कोलार स्थित दानिशकुंज में ट्रैफिक पुलिस एसीपी के सूने घर में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर घर से करीब 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात के समय एसीपी मुख्यमंत्री की ड्यूटी में तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी बच्चों के साथ उज्जैन गई हुई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

आदिवासी बच्चों की मौत के मामलों में बालाघाट पहुंचे CJP फाउंडर, आंदोलन की चेतावनी

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके शनिवार को बालाघाट पहुंचे। वे उन आदिवासी गांवों का दौरा करेंगे, जहां पिछले तीन महीनों में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत होने की बात सामने आई है। दीपके प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हालात की जानकारी लेंगे। वे आदिवासी युवाओं के साथ बोंदारी और कोरका गांव भी जाएंगे। इसके बाद उन्होंने आदिवासी बच्चों की मौत और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सियासत तेज, अनुमति के बीच मैदान में भरा पानी

आईडीए मैदान में भरा पानी

इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज है। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने IDA मैदान को कार्यक्रम के लिए तय किया है और करीब 10 लाख 8 हजार 145 रुपये शुल्क जमा किया है। पार्टी का दावा है कि अब तक लिखित अनुमति नहीं मिली है। दूसरी ओर लगातार बारिश से मैदान में पानी भर गया है। कांग्रेस ने अनुमति में देरी के लिए भाजपा पर प्रशासनिक दबाव का आरोप लगाया है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा

भोपाल के लंबित मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठे हैं। कांग्रेस की मांग है कि राजधानी का मास्टर प्लान जल्द लागू किया जाए। पार्टी का आरोप है कि लंबे समय से योजना लंबित होने के कारण शहर के विकास से जुड़े कई फैसले प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ते शहरी विस्तार को देखते हुए तत्काल निर्णय की मांग की है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जहरीली शराब कांड में आरोपी के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण

शराबकांड आरोपी के रिसॉर्ट पर बुलडोजर

सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में प्रशासन की कार्रवाई जारी है। आरोपियों की संपत्तियों पर चिन्हित अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी क्रम में लाइसेंसी शराब ठेकेदार और आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया। नेशनल हाईवे-44 पर रूसल्ला गांव स्थित पाथवे रिट्रीट रिजॉर्ट में प्रशासन ने बाउंड्री समेत अन्य चिन्हित अतिक्रमण ध्वस्त किया। कार्रवाई के लिए मौके पर दो बुलडोजर लगाए गए थे।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

सागर शराब त्रासदी पर दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, जांच की मांग

दिग्विजय सिंह पहुंचे सागर

सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सागर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शाहगढ़ के खटोरा खुर्द में मृतक भोपाली आदिवासी की पत्नी माया से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पापेट गांव में अन्य मृतकों के परिजनों से मिले। दिग्विजय सिंह ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए अवैध शराब के पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच की मांग की।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नीमच CBN इंस्पेक्टर पर 50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, CBI ने दबोचा

रिश्वत मामले में नीमच सीबीएन इंस्पेक्टर गिरफ्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) नीमच में पदस्थ इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव को CBI ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटना के व्यापारी आलोक कुमार सिन्हा को NDPS केस से राहत देने और नाम हटाने के बदले 50 लाख रुपये मांगे गए थे। काफी दबाव और मोलभाव के बाद सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। इसमें 10 लाख रुपये एडवांस देने की शर्त रखी गई थी। मामले में जांच जारी है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

मुरैना में कलेक्टर का अलग अंदाज, बच्चों के बीच दरी पर बैठकर जांची कॉपियां

स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर चर्चा कर कॉपी चेक करते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़

मुरैना में जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ शुक्रवार को खांडौली क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वे कोक सिंह का पुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों के बीच दरी पर बैठ गए और उनकी कॉपियां व होमवर्क जांचने लगे। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर बातचीत कर उनकी परेशानियां जानीं। गांव की चौपाल में ग्रामीणों ने स्कूल की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी बताईं।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के अधिकार बहाल करने की तैयारी, CMO पहुंचा जवाब

सौभाग्य सिंह वाहन रैली विवाद को लेकर जल्द आ सकता है फैसला

मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के अधिकार फिर बहाल करने की तैयारी में है। उज्जैन-भोपाल के बीच निकाली गई वाहन रैली के विवाद के बाद महीनों पहले उनके अधिकारों पर रोक लगाई गई थी। उन्हें निगम परिसर में प्रवेश, सरकारी सुविधाओं के उपयोग और निर्णय लेने से रोका गया था। अब इस मामले में उनका जवाब मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच गया है। इसके बाद सरकार की ओर से अधिकार बहाली को लेकर फैसला लिया जा रहा है।

क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात