राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले नई चुनौती, IDA मैदान में भरा पानी; कांग्रेस ने जमा किया है 10 लाख किराया

Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 19 सितंबर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर गहराया सियासी घमासान, ID के मैदान का 10 लाख रुपये से ज्यादा शुल्क जमा करने के बाद भी नहीं मिली लिखित अनुमति।
waterlogging at IDA ground before Rahul Gandhi visit
आईडीए मैदान में भरा पानी(सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन इमेज)
Published on
Updated on

Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने मौजूद इंदौर विकास प्राधिकरण के मैदान को कार्यक्रम के लिए तय कर लिया है और मैदान का करीब 10 लाख 8 हजार 145 रुपये शुल्क भी जमा कर दिया है। बावजूद इसके कांग्रेस का दावा है कि उसे अब तक कार्यक्रम की विधिवत लिखित अनुमति नहीं मिली है।

वहीं कांग्रेस के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी है कि जिस मैदान पर यह कार्यक्रम होना है लगातार बारिश के चलते वहां पर पानी भर चुका है, लिखित में फिलहाल अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा पर प्रशासनिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

पहले नेहरू स्टेडियम में होना ता कार्यक्रम, अनुमति न मिलने पर हुआ रीजनल पार्क में शिफ्ट

दरअसल कांग्रेस के मुताबिक, पहले नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद रीजनल पार्क के सामने स्थित आईडीए के मैदान को कार्यक्रम के लिए तय किया गया। आईडीए ने मैदान और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख 8 हजार 145 रुपये शुल्क निर्धारित किया था, जिसका भुगतान कांग्रेस द्वारा किए जाने का दावा है।

अब तक नहीं मिली लिखित अनुमति, चिंटू चौकसे ने साधा बीजेपी पर निशाना

वंही दूसरी तरफ, अब तक लिखित अनुमति नहीं मिलने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने भाजपा पर निशाना साधा है। चौकसे का आरोप है कि भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया है और उनके कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर अड़चनें पैदा की जा रही हैं, वहीं, कार्यक्रम में कई कलाकारों की प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित हैं।

waterlogging at IDA ground before Rahul Gandhi visit
खंडवा में त्योहारों पर सुरक्षा का अभेद्य किला; 500 जवान, 5 ड्रोन और 20 वीडियोग्राफर करेंगे निगरानी

चिंटू चौकसे ने क्या कहा?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने पत्र लिखकर कार्यक्रम पर मनोरंजन टैक्स लगाने के साथ ही सुरक्षा और आयोजन से जुड़ी सभी जरूरी अनुमतियां एवं नियमों के पालन की मांग की है। चिंटू चौकसे का कहना है कि कांग्रेस इन दबावों से डरने वाली नहीं है और 19 सितंबर को राहुल गांधी का कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने वाले मैदान में भव्य तरीके से आयोजित होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com