जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

Lalu Yadav vs Raj Thackeray: राजद सुप्रीमो लालू यादव और राज ठाकरे के बीच छठ पूजा को लेकर हुआ विवाद एक बार फिर चर्चा में है। आखिर क्या थी वो घटना जब लालू ने मनसे प्रमुख को दे डाली थी खुली चुनौती?
lalu yadav vs raj thackeray on chhath puja
जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती(सोर्स- AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Lalu Yadav vs Raj Thackeray on Chhath Puja: बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी धूम-धाम से छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है। आज रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों पर व्रतियों की भीड़ देखी गई। एक तरफ छठ को लेकर लोगों में उत्साह और श्रद्धा देखी जा रही है।

वहीं, दूसरी ओर छठ पूजा और बिहार की संस्कृति को जबरन थोपने के आरोप पर राजनीति शुरू हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख के बयानों पर एक बार फिर छठ पूजा को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

राज ठाकरे के बयान से छठ पर सियासत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए राज ठाकरे ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी और उसका जहरीला सोशल मीडिया इकोसिस्टम आजकल 'छठ पूजा' के मुद्दे का फायदा उठाकर मुंबई, महाराष्ट्र में झगड़ा भड़काने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

lalu yadav vs raj thackeray on chhath puja
छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

इसके लिए वे सोशल मीडिया पर रस्मों और उनसे होने वाले 'सांस्कृतिक हमले' को दिखाते हुए रील चला रहे हैं। इसके बाद अब उन्होंने (बीजेपी सरकार) मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाना बजाने की भी कोशिश की, जिसे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने तुरंत बंद करवा दिया।

राज ठाकरे का भाजपा पर आरोप

ठाकरे ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी झगड़ा लगना चाहती है, लेकिन वह नहीं हो पाया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए करवाया जा रहा है।

जब लालू यादव ने ठाकरे को दी चुनौती

छठ पूजा को लेकर हो रही सियासत के बीच राजद प्रमुख लालू यादव के नाम की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, साल 2008 में मनसे प्रमुख और लालू यादव के बीच छठ पूजा को लेकर राजनीतिक टकराव हुआ था। दरअसल, इस सियासी टकराव के पीछे राज ठाकरे का बयान था। दरअसल, उन्होंने मुंबई में उत्तर भारतीयों द्वारा मनाए जाने वाले छठ पूजा को लेकर तीखी टिप्पणी की थी और इसे नौटंकी व राजनीतिक ताकत दिखाने का जरिया बताया था।

राज ठाकरे के इस बयान पर उस समय रेल मंत्री रहे लालू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। लालू ने राज ठाकरे और मनसे को खुली चुनौती देते हुए कहा था कि वह मुंबई में राज ठाकरे के घर के सामने या जुहू बीच पर छठ पर्व मनाएंगे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस बयानबाजी के बाद महाराष्ट्र के कई इलाकों में उत्तर भारतीयों और मनसे कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी।

lalu yadav vs raj thackeray on chhath puja
Nitish Setu: नीतीश कुमार के नाम पर जाना जाएगा बिहार का कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर 6-लेन पुल, जानें खासियत

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की सख्ती टिप्पणी

साल 2008 के बाद एक बार फिर छठ पर्व को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सख्त टिप्पणी की हैं। राज ठाकरे और मनसे के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि कौन हैं ये राज ठाकरे.. उन्हें कौन जानता है और कौन नेता उन्हें सपोर्ट करता है?

अपने बयानों में रोहिणी आचार्य ने आगे कहा कि जैसे बारिश के मौसम में हर साल मेढक बाहर निकलते हैं... वैसे ही छठ में कुछ ऐसे आसमाजिक तत्व निकलते हैं, जो बिहार और बिहारियों की संस्कृति को नीचा दिखाने का काम करते हैं। इन्हें कोई भी गंभीरता से लेता नहीं है। ये सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं।