जंग के बीच यूलिया बनीं यूक्रेन की पहली महिला PM, जेलेंस्की बोले- पूरा समर्थन…
Ukraine's New Prime Minister: यूक्रेन ने यूलिया स्विरिदेंको को देश की नई प्रधानमंत्री बनाया है। वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की विश्वासपात्र मानी जाती हैं और अमेरिका व यूक्रेन के बीच हुए खनिज...
- Written By: अमन उपाध्याय
यूलिया स्विरीदेंको, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कीव: रूस के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच यूक्रेन ने एक नया प्रधानमंत्री चुना है। बुधवार को यूक्रेन की संसद वेरखोवना राडा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यूलिया स्विरीदेंको को देश की नई प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया। संसद में हुए मतदान में 262 सांसदों ने उनके पक्ष में वोट डाला, जबकि 22 ने विरोध किया और 26 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। इस तरह यूलिया को स्पष्ट बहुमत से प्रधानमंत्री चुना गया। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूलिया को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।
यूलिया स्विरीदेंको, जो पहले प्रथम उप प्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री के पद पर कार्यरत थीं, अब यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब देश रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच आंतरिक स्थिरता बनाए रखने और आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए अहम प्रयास कर रहा है।
जेलेंस्की ने दिया पूरा समर्थन
स्विरीदेंको की उम्मीदवारी को राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पूरी तरह समर्थन दिया था। मतदान से पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि स्विरीदेंको के पास जरूरी प्रशासनिक अनुभव और संकटों से निपटने की दक्षता है, जो देश को मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में आगे बढ़ाने में सहायक होगी।
सम्बंधित ख़बरें
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
Iraq Oil: सस्ता तेल और नई डील! रूस के नक्शेकदम पर इराक, भारत को भारी छूट देने के लिए रखी शर्तें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
⚡BREAKING! Yulia Svyrydenko is the new Prime Minister of Ukraine 262 deputies voted in favor of her candidacy in the Verkhovna Rada. 22 voted against, 26 abstained, and another 22 did not vote. pic.twitter.com/GP2nQMd1JE — NEXTA (@nexta_tv) July 17, 2025
प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में स्विरीदेंको ने कहा कि यह समय यूक्रेन के लिए बेहद अहम और चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य युद्ध के हालात में देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाना, अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को और मजबूत करना और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को तेज़ करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार यूरोपीय संघ और नाटो की सदस्यता के मार्ग में आवश्यक सुधारों को तेजी से लागू करेगी।
इस पर होगा फोकस
प्रधानमंत्री बनने के बाद स्विरिदेंको ने सोशल मीडिया पर एक स्पष्ट संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार सैन्य, आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होगी। युद्ध की स्थिति में हमें किसी भी तरह की ढिलाई की गुंजाइश नहीं है। हमें तेज और निर्णायक कदम उठाने होंगे।”
यह भी पढे़ें:- हम 10-20 भारतीय जेट गिरा सकते थे पर… बिलावल और ख्वाजा आसिफ ने फिर हांकी डींगे
खनिज करार की अहम योजनाकार
स्विरिदेंको अमेरिका और यूक्रेन के बीच हुए खनिज सहयोग समझौते की एक मुख्य योजनाकार रही हैं। यह समझौता एक बहुपक्षीय आर्थिक गठजोड़ है, जिसमें अमेरिका को यूक्रेन के समृद्ध खनिज भंडारों से व्यावसायिक लाभ प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
यूरोपीय संघ वार्ताओं में प्रमुख प्रतिनिधि
वह ब्रसेल्स के अधिकारियों के बीच एक प्रभावशाली और परिचित चेहरा हैं। उन्होंने कई बार यूरोपीय संघ और अन्य यूरोपीय राष्ट्रों के साथ उच्च स्तरीय वार्ताओं में यूक्रेन का नेतृत्व किया है।
