Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा

Trump Peace Deal Gaza : इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने गाजा में शांति समझौते के बीच कड़ी शर्त रख दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक हमास पूरी तरह निहत्था नहीं होगा, इजरायली सेना पीछे नहीं हटेगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Aug 05, 2026 | 10:35 AM

बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Netanyahu Gaza Trump Peace Deal: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया है कि इजरायली रक्षा बल (IDF) गाजा में तब तक पीछे नहीं हटेंगे, जब तक हमास पूरी तरह से हथियार नहीं डाल देता। प्रधानमंत्री के इस सख्त रुख ने न केवल प्रस्तावित शांति समझौते को अधर में लटका दिया है, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्लान पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

ट्रंप प्रशासन के ड्राफ्ट पर असहमति

मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप प्रशासन की ओर से भेजा गया शांति समझौते का ड्राफ्ट इजरायल को मंजूर नहीं है। उन्होंने साफ किया कि इजरायल ने अपनी आपत्तियां और टिप्पणियां भेज दी हैं।

गौरतलब है कि प्रस्तावित समझौते में हमास के निशस्त्रीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इजरायल को गाजा के करीब 60% हिस्से से पीछे हटने का सुझाव दिया गया था। अक्टूबर में होने वाले इजरायली चुनावों के मद्देनजर नेतन्याहू के इस कड़े रुख को उनकी राजनीतिक साख बचाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें

ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद

Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?

लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित

मलबे से निकल रही हैं लाशें

एक तरफ कूटनीतिक स्तर पर गतिरोध जारी है, तो दूसरी तरफ गाजा में तबाही की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। गाजा सिटी के सबरा इलाके में मंगलवार को 100 से अधिक लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

ये वे लोग थे जो नवंबर 2023 में हुए एक भीषण हमले में मारे गए थे और उनके शव मलबे के नीचे दबे रह गए थे। रेस्क्यू एजेंसी ‘सिविल डिफेंस’ के अनुसार, हाल ही में की गई खुदाई के दौरान 112 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 40 मासूम बच्चे शामिल हैं।

73 हजार के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुई इस जंग में अब तक 73,377 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। रिकॉर्ड विभाग का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि लगभग 7,400 लोग अभी भी लापता हैं और उनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। कई मामलों में तो पूरे के पूरे परिवार खत्म हो गए हैं, जिससे लापता लोगों की जानकारी देने वाला भी कोई नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें:- दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें

शांति वार्ता की क्या है मुख्य वजह?

शांति वार्ता में सबसे बड़ी बाधा शर्तों का क्रम बनी हुई है। इजरायल का कहना है कि जब तक हमास निहत्था नहीं होता, हमले नहीं रुकेंगे। वहीं हमास की मांग है कि पहले इजरायल गोलाबारी बंद करे और अपने सैनिकों को वापस बुलाए। दोनों पक्षों के इस पहले आप के रवैये ने क्षेत्र में पूर्ण युद्धविराम की संभावनाओं को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

Netanyahu refuses gaza withdrawal hamas disarmament peace deal crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 10:34 AM

Topics:  

  • Benjamin Netanyahu
  • Donald Trump
  • Israel Gaza Attack
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.