-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- India Pak War Khawaja Asif Bilawal Claim Pressure Stopped Us From Shooting Indian Jets
हम 10-20 भारतीय जेट गिरा सकते थे पर… बिलावल और ख्वाजा आसिफ ने फिर हांकी डींगे
- Written By: अमन उपाध्याय
India Pak War: ख्वाजा आसिफ ने अपनी तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तानी सेना पूरी तरह सतर्क थी और भारतीय वायुसेना के 10 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने के लिए तैयार खड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि...

बिलावल-ख्वाजा ने फिर हांकी डींगे, (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त खाने के बावजूद पाकिस्तान अब भी अपनी हार को जीत साबित करने की कोशिशों में जुटा है। पाकिस्तानी नेता एक के बाद एक ऐसे काल्पनिक दावे कर रहे हैं, जिन पर खुद उनके देशवासी भी हंसी नहीं रोक पा रहे। इस बार पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि वे भारत के 10 से 20 लड़ाकू विमान गिरा सकते थे, लेकिन उन पर ‘दूसरे देशों’ का दबाव था कि ऐसा न करें।
इस हास्यास्पद तर्क से लगता है कि पाकिस्तान अब हार को भी ‘संयम’ बताकर महिमामंडित करना चाहता है। लेकिन यह बयान खुद पाकिस्तान में ही मज़ाक का विषय बन गया है।
पाकिस्तानी सेना पूरी तरह से थी तैयार
अपनी तारीफ करते हुए ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना के 10 लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सेना पूरी तरह उन्हें मार गिराने के लिए तैयार थी। उन्होंने कहा, “हमारे जवान पूरी तैयारी में थे, उनके 10 जहाजों पर लॉक हो चुके था।” जब पत्रकार हामिद मीर ने पूछा कि फिर उन्हें गिराया क्यों नहीं गया, तो ख्वाजा आसिफ ने रहस्यमयी अंदाज़ में कहा, “ये अंदरूनी मामला है… और इसकी जानकारी आपको भी है।”
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
यह भी पढे़ें:- मुस्लिम देश कुवैत की बात पर सहमत भारत, फ्लाइट में बढ़ाई गईं 50 फीसदी सीटें
पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं
पाकिस्तानी पत्रकार के मुताबिक, ख्वाजा आसिफ का कहना है कि जिस रात भारत ने हमला किया था, उस वक्त पाकिस्तान के पास मौका था कि वह भारत के 12 फाइटर जेट मार गिराए। लेकिन उस पर दो-तीन देशों का दबाव था कि वह ऐसा न करे, इसलिए पाकिस्तान ने उन्हें जाने दिया। इसके जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाया।
अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते करना पड़ा ऐसा
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने भारत के 20 लड़ाकू विमानों को निशाना बना लिया था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते केवल 6 ही विमानों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि सोचिए, ऐसा क्यों किया गया इसका जवाब दबाव में छुपा है।
अभी कुछ दिन पहले पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक इंटरव्यू में माना कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला एक आतंकी हमला था। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट तौर पर नकारा कि इस हमले में पाकिस्तान सरकार की कोई भूमिका है। बिलावल ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सब पाकिस्तान के खिलाफ एक प्रोपेगैंडा अभियान का हिस्सा है।
India pak war khawaja asif bilawal claim pressure stopped us from shooting indian jets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














