दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
US Iran Deal: महंगे तेल से जूझ रही दुनिया के लिए अच्छी खबर है। अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने पर सहमति बन गई है, जिसका आधिकारिक ऐलान आज हो सकता है।
- Written By: अमन उपाध्याय
मोजतबा खामेनेई और डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
US Iran Deal Latest News In Hindi: अमेरिका, ईरान और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से व्यापार के लिए खोलने के एक अंतरिम समझौते के करीब पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, अमेरिका आज यानी बुधवार, 5 अगस्त को इस ऐतिहासिक डील की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। यह समझौता ऐसे समय में आया है जब पूरी दुनिया महंगे ईंधन की मार झेल रही है।
ट्रंप देंगे समझौते की जानकारी
अमेरिकी न्यूज़ वेबसाइट ‘एक्सियोस’ ने एक अमेरिकी अधिकारी और दो क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से इस संभावित डील का खुलासा किया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस समझौते की जानकारी साझा करेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता न केवल तेल आपूर्ति को सुगम बनाएगा, बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव को कम करने और परमाणु वार्ता को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
क्या हैं मुख्य शर्तें?
इस डील के तहत फिलहाल 60 दिनों की एक अंतरिम व्यवस्था की गई है, जिसे आपसी सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है। समझौते की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:
- जहाजों का मार्ग: खाड़ी की ओर जाने वाले सभी जहाज ईरानी जलक्षेत्र से होकर उत्तरी लेन का उपयोग करेंगे। वहीं, अरब सागर की ओर जाने वाले जहाजों को ओमान के जलक्षेत्र से गुजरना होगा, जिसके लिए ईरान के साथ तालमेल बिठाया जाएगा।
- कोई शुल्क नहीं: इस 60 दिनों की प्रारंभिक अवधि के दौरान किसी भी जहाज से कोई टोल या अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
- बारूदी सुरंगों की सफाई: समझौते के तहत दोनों देश अगले 30 दिनों के भीतर होर्मुज की ‘मीडियन लेन’ से नौसैनिक बारूदी सुरंगों को हटाने का काम पूरा करेंगे।
- स्थायी समाधान की ओर: बीच की लेन साफ होने के बाद, जहाज ओमान और ईरान के बीच तय की जाने वाली स्थायी व्यवस्था के तहत वहां से आ-जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
ईरान को क्या मिलेगा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस डील के जरिए ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य में पहले के मुकाबले अधिक नियंत्रण मिल सकता है। यह नियंत्रण ईरान की उन मांगों का हिस्सा है जो वह युद्ध की स्थिति से पहले से करता रहा है। इस समझौते को अमेरिका और ईरान के बीच ‘सीजफायर’ की दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
