- Hindi News »
- World »
- Winter Storm Wreaks Havoc In America 24 People Died
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 24 लोगों की मौत
- Written By: शुभम सोनडवले

AP/PTI Photo
बुफालो (अमेरिका). अमेरिका में बर्फीले तूफान से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गयी। कई जगहों पर बर्फबारी में लोगों के फंसे होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गयी और लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है। घरों, वाहनों पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। तूफान की वजह से काफी विस्तृत क्षेत्र कनाडा के पास ग्रेट लेक्स से मैक्सिको की सीमा से लगे रियो ग्रांडे तक प्रभावित हुआ है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि मौसम संबंधी सलाह या चेतावनी के दायरे में अमेरिका की लगभग 60 प्रतिशत आबादी है और रॉकी माउंटेन के पूर्व से एपलाचियन तक तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है। विमानों की आवाजाही पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘फ्लाइटअवेयर’ के मुताबिक रविवार तड़के तक करीब 1,346 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं।
तूफान ने न्यूयॉर्क के बुफालो में सबसे ज्यादा तबाही मचायी है। लोगों तक पहुंचने के लिए आपात प्रतिक्रिया विभाग का अभियान भी बाधित हुआ है। बर्फ की मोटी परत बिछी होने के कारण शहर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बंद कर दिया गया है। अमेरिका में अधिकारियों ने मौत की वजह तूफान की चपेट में आने, कार दुर्घटना, पेड़ गिरने और तूफान के अन्य असर को बताया है। बुफालो क्षेत्र में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बताया कि तूफान की वजह से बुफालो में आपात सेवा का अभियान भी ठप पड़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
US Crime: 145 बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण करने वाले कनाडाई को अमेरिका में 33 साल की सजा मिली
ट्रंप के 2 कार्यकाल और 15 देशों पर वार; जानिए कैसे दुनिया का हर 13वां देश आया उनके निशाने पर
Abraham Accords: ट्रंप ने इस्लामिक देशों पर दबाव डाला, ईरान डील को अब्राहम समित से जोड़ा
Venezuela Energy: ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुआ बड़ा ऊर्जा समझौता
बुफालो नियाग्रा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार को बंद रहेगा और बुफालो में प्रत्येक अग्निशमन ट्रक हिमपात में फंसा हुआ है। रविवार सुबह सात बजे हवाई अड्डे पर 43 इंच बर्फ जमी हुई थी। एंबुलेंस को पहुंचने में भी देरी हो रही है। एरी काउंटी के अधिकारी मार्क पोलोनकार्ज ने बताया कि अस्पताल पहुंचने में एंबुलेंस को तीन घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा है। समय पर आपात सेवा के कर्मी उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा पाए। तूफान प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने में दिक्कतें आ रही हैं।
‘पावरआउटेजडॉटयूएस’ के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे तक तीन लाख घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। नॉर्थ कैरोलाइना में 6600 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। चीकटोवागा, न्यूयॉर्क में दो लोगों की मौत हो गई। ओहायो में तूफान से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। ओहायो में सड़क पर एक जगह करीब 50 गाड़ियां टकरा गईं। वहीं, एरी काउंटी, न्यूयॉर्क में विभिन्न दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। मिसूरी और कंसास में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मौत हो गई। (एजेंसी)
Winter storm wreaks havoc in america 24 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














