पुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

Pune Moshi Building Collapse: पुणे के मोशी स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हो गई। मलबे से अंतिम लापता का शव मिलने के बाद बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया।
Pune: Moshi Waste-to-Energy plant accident – ​​Last body recovered from the debris; death toll rises to 9.
पुणे मोशी हादसा, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune Waste Plant Building Collapse: पुणे जिले के मोशी स्थित पिंपरी चिंचवड नगर निगम के वेस्ट-टू-एनर्जी संयंत्र में इमारत ढहने के हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। रविवार तड़के मलबे से लापता अंतिम व्यक्ति वामन कसबे का शव बरामद होने के बाद राहत एवं बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया। यह हादसा आठ जुलाई को उस समय हुआ था, जब संयंत्र की तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत पर पास में जमा कचरे का विशाल ढेर भरभराकर गिर पड़ा।

कंपनी ने भारी बारिश को बताया हादसे की वजह

इमारत के मलबे में कई कर्मचारी दब गए थे। बचाव दल ने 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि नौ लोगों की जान चली गई। इस बीच, संयंत्र का संचालन करने वाली एंटनी वेस्ट ग्रुप के समूह अध्यक्ष महेंद्र अनंतुला ने हादसे को 'प्रकृति का प्रकोप' बताते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई अत्यधिक बारिश के कारण यह घटना हुई, जिसका पूर्वानुमान लगाना संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में भी ऐसी घटनाएं सामने आई हैं। अनंतुला ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारी कंपनी परिवार का हिस्सा थे।

मृतक के परिजन को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे

  • घोषणा की गई कि प्रत्येक मृतक के परिजन को कंपनी के योगदान और बीमा पॉलिसी के माध्यम से 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इसके अलावा, प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएगी तथा उनके नाबालिग बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। वहीं, हादसे में घायल सभी लोगों के इलाज का खर्च भी कंपनी उठाएगी।
Navbharat Live
navbharatlive.com