- Hindi News »
- World »
- Why Mullah Munir Targeted Imran Khan Wife Shocking Claims By Former Pm
मुल्ला मुनीर ने क्यों बनाया इमरान खान की पत्नी को निशाना? जानिए पूर्व पीएम के चौंकाने वाले खुलासे
आदियाला जेल में बंद इमरान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि जनरल मुनीर ने उनकी पत्नी बुशरा बीबी से निजी तौर पर संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन बुशरा बीबी ने हर बार उन्हें ठुकरा दिया।
- Written By: अमन उपाध्याय

मुल्ला मुनीर ने क्यों बनाया इमरान खान की पत्नी को निशाना? (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजनीति में नया विवाद तब सामने आया जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने जेल से सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए। आदियाला जेल में बंद इमरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि जनरल मुनीर ने उनकी पत्नी बुशरा बीबी से व्यक्तिगत संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी ने हर बार इसे साफ तौर पर मना कर दिया।
इमरान खान ने बताया कि जब वे प्रधानमंत्री थे, तब मुनीर ने ISI के डायरेक्टर जनरल के पद से हटने के बाद कुछ मध्यस्थों के जरिए बुशरा बीबी से मिलने की कोशिश की थी। लेकिन बुशरा ने हर बार उनसे मिलने से मना कर दिया। इमरान के मुताबिक, बुशरा ने स्पष्ट कहा था कि वह किसी भी अधिकारी से नहीं मिलेंगी और न ही मुझे किसी से कोई निजी संबंध बनाना हैं।
बुशरा के साथ हो रहा है अमानवीय व्यवहार
इमरान खान ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप और उनकी गिरफ्तारी, दरअसल जनरल मुनीर की व्यक्तिगत दुश्मनी का परिणाम हैं। इमरान का कहना है कि “मुनीर को तवज्जो न देने की सजा आज मेरी पत्नी को भुगतनी पड़ रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि बुशरा बीबी पिछले 14 महीनों से जेल में हैं, जहां उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। इमरान ने दावा किया कि सरकार उन्हें और बुशरा बीबी को एक-दूसरे से मिलने की इजाजत नहीं दे रही, जबकि बुशरा महज एक सामान्य घर संभालने वाली महिला और देश की नागरिक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
ईरान का बड़ा दावा! F-35 गिराने के बाद रेस्क्यू करने आए अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी जमींदोज, गिरफ्त में US पायलट
Explainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
आसमानी आफत से दहला पाकिस्तान, बलूचिस्तान से खैबर पख्तूनख्वा तक मची तबाही; सैकड़ों घर जमींदोज
मुनीर और इमरान के रिश्तों में खटास
इमरान खान और असीम मुनीर के बीच रिश्तों में खटास की शुरुआत 2019 से मानी जाती है। दरअसल, 2018 में असीम मुनीर को ISI प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने के कुछ समय बाद ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया और उनकी जगह फैज हमीद को ISI चीफ बना दिया गया। इसी फैसले के बाद से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं। 2022 में असीम मुनीर को पाकिस्तान का आर्मी चीफ नियुक्त किया गया और अब 2025 में उन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि भी मिल चुकी है।
Why mullah munir targeted imran khan wife shocking claims by former pm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














