- Hindi News »
- World »
- Why America Warned Iran Strongly Consequence If Ignored
‘नहीं माने तो भुगतोगे अंजाम’, आखिर क्यों भड़का अमेरिका? ईरान को दे डाली कड़ी चेतावनी
- Written By: अमन उपाध्याय
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने ईरान पर हूती विद्रोहियों को घातक हथियार और अन्य सहायता देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आप यह जानते हैं कि अमेरिकी सेना कि ताकत क्या है आपको पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है।

अमेरिका ने ईरान को दे डाली कड़ी चेतावनी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अगर वह यमन के हूती विद्रोहियों को समर्थन देना जारी रखता है, तो उसे अमेरिका के गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा। यह चेतावनी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दी। उन्होंने ईरान पर हूती विद्रोहियों को घातक हथियार और अन्य सहायता देने का आरोप लगाया है। हूती विद्रोही यमन के उत्तरी हिस्से पर कब्जा जमाकर और वे लाल सागर में विदेशी जहाजों पर लगातार हमले कर रहे हैं।
पीट हेगसेथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “हम देख रहे हैं कि ईरान हूतियों को खतरनाक समर्थन दे रहा हैं। हम पूरी तरह से जानते हैं कि आप क्या कर रहे हैं, और आप भी यह जानते हैं कि अमेरिकी सेना किस तरह की ताकत रखती है। आपको पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। इसके गंभीर परिणाम होंगे, और उसके लिए हम समय और स्थान खुद तय करेंगे।”
हूती के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले
यह बयान उस समय आया जब अमेरिका ने मार्च 2025 से हूती के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू किए, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान मध्य पूर्व में की गई सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई है। इन हवाई हमलों में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों के रडार, हवाई रक्षा प्रणालियां, ड्रोन लॉन्च पॉइंट्स और मिसाइल डिपो को निशाना बनाया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इन अभियानों का उद्देश्य 15 मार्च से शुरू होने के बाद “जहाजों की स्वतंत्रता को बहाल करना और अमेरिकी शक्ति को फिर से स्थापित करना” था। हूती के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में कम से कम 53 लोग मारे गए थे और 101 लोग घायल हुए, जिनमें पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रपति ट्रंप ने मार्च में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा था कि अब से, जो भी मिसाइलें हूतियों द्वारा दागी जाएंगी, उन्हें ईरान के हथियारों और नेतृत्व से जुड़ा हुआ माना जाएगा। और इसके लिए सीधे ईरान जिम्मेदार होगा। इसके परिणाम बहुत गंभीर होंगे!
किसी भी खतरे का निर्णायक और विनाशकारी जवाब
ईरान ने इन आरोपों को “बेवजह” बताते हुए खारिज कर दिया है। ईरान के शीर्ष रेवोल्यूशनरी गार्ड कमांडर जनरल होसैन सलामी ने कहा, “हूती स्वतंत्र रूप से अपने सैन्य और रणनीतिक फैसले लेते हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने यमन पर अमेरिका के हमलों को “संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुख्य सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन” बताया और कहा कि हम किसी भी खतरे का कठोर और निर्णायक जवाब देंगे।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी ने एक पत्र में कहा, “अमेरिका के उच्च अधिकारियों, जिनमें राष्ट्रपति भी शामिल हैं, वे यमन पर अमेरिकी हमले को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं। किसी भी आक्रामक कार्रवाई के गंभीर परिणाम होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अमेरिका की होगी।”
Why america warned iran strongly consequence if ignored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














