- Hindi News »
- World »
- Voting Age In Uk 16 Year Olds Allowed Rules In Other Countries
ब्रिटेन में 16 साल के युवा भी अब करेंगे वोट, जानिए अन्य देशों में क्या है नियम?
Voting Age: ब्रिटेन में अब वोट देने की न्यूनतम उम्र 18 से घटाकर 16 साल कर दी गई है। सरकार ने घोषणा की है कि 16 और 17 साल के युवा अब आगामी आम चुनावों में मतदान कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि यह...
- Written By: अमन उपाध्याय

सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ब्रिटेन सरकार ने 16 और 17 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसे देश के लोकतांत्रिक विकास में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। इस फैसले से लगभग 16 लाख नए युवा मतदाता देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन जाएंगे। देश की कुल आबादी 6.8 करोड़ है, और इसे अब तक का सबसे बड़ा मतदाता विस्तार माना जा रहा है। इससे पहले, लगभग पांच दशक पहले, मतदान की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर दी गई थी।
हालांकि स्कॉटलैंड और वेल्स की स्थानीय विधानसभाओं और चुनावों में पहले से ही 16 साल की उम्र में वोट डालने की अनुमति थी, लेकिन अब यह नियम पूरे यूनाइटेड किंगडम में लागू होगा। इस संदर्भ में यह जानना रोचक होगा कि दुनिया के अन्य देशों में न्यूनतम मतदान आयु क्या है? कितने देशों में 16 या 17 वर्ष की उम्र के युवाओं को यह अधिकार प्राप्त है? और किन देशों में 18 वर्ष की उम्र में मतदान करने का अधिकार दिया जाता है?
इन देशों में ये है नियम
ब्रिटेन अकेला ऐसा देश नहीं है जिसने युवाओं को कम उम्र में मतदान का अधिकार दिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, माल्टा, क्यूबा, इक्वाडोर, निकारागुआ और खुद ब्रिटेन के ही आइल ऑफ मैन, ग्वेर्नसे, जर्सी और फॉकलैंड आइलैंड्स जैसे क्षेत्रों में भी 16 वर्ष की उम्र से वोट डालने की अनुमति है। इन देशों में कुछ जगहों पर यह अधिकार स्वैच्छिक होता है यानी युवा चाहें तो वोट दे सकते हैं, नहीं तो बाध्यता नहीं है। वहीं, कुछ देशों में यह अनिवार्य भी है। उदाहरण के तौर पर ब्राज़ील में 18 से 70 वर्ष की उम्र के लोगों के लिए मतदान करना ज़रूरी है, जबकि 16 और 17 साल के युवाओं के लिए यह ऐच्छिक है।
सम्बंधित ख़बरें
इटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
भारत ने क्यों चुकाई पाकिस्तान से सिंधु जल संधि की कीमत? समझौते की इन 5 शर्तों ने बांधे दिल्ली के हाथ
Iran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
आज है International No Diet Day, 2026, जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है यह दिन
यह भी पढे़ें:- 50 राज्यो में ट्रंप के खिलाफ देशव्यापी उबाल, व्हाइट हाउस में मचा जबरदस्त हड़कंप
अधिकतर देशों में वोटिंग की न्यूनतम उम्र 18 साल
दुनियाभर में ज़्यादातर देशों ने वोट डालने की न्यूनतम उम्र 18 साल तय कर रखी है जिनमें भारत समेत अमेरिका, चीन, जापान, फ्रांस, जर्मनी, रूस, पाकिस्तान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्पेन, मलेशिया, थाईलैंड, ईरान, इराक, तुर्की, म्यांमार, इज़राइल, मिस्र, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, नाइजीरिया, केन्या, फिनलैंड, स्वीडन, डेनमार्क, यूक्रेन, कोलंबिया, वेनेजुएला, मोरक्को, यूएई, युगांडा, सिंगापुर जैसे 180 से अधिक देश इस नियम को मानते हैं।
कुछ देशों में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। जैसे ऑस्ट्रेलिया, पेरू और बोलिविया में न सिर्फ 18 साल की उम्र में वोट देने की अनुमति है, बल्कि वहां मतदान करना सभी के लिए अनिवार्य है।
कुछ देशों में 17 साल में वोट डालने की अनुमति
वहीं, कुछ देशों ने वोटिंग के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल भी तय है। इनमें ग्रीस, इंडोनेशिया, उत्तर कोरिया और तिमोर-लेस्ते शामिल हैं। ग्रीस में जुलाई 2016 से यह नियम लागू हुआ कि जिस साल कोई व्यक्ति 17 साल का हो रहा हो, वह वोट डाल सकता है। इंडोनेशिया में भी सामान्य रूप से 17 साल में वोटिंग का अधिकार मिल जाता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति शादीशुदा है तो उसे उम्र की सीमा की जरूरत नहीं होती। उत्तर कोरिया में सैनिकों को किसी भी उम्र में वोटिंग की छूट है, जबकि आम नागरिकों के लिए न्यूनतम उम्र 17 साल रखी गई है।
Voting age in uk 16 year olds allowed rules in other countries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP की इलेक्शन तैयारी
May 06, 2026 | 02:35 PMभीड़ बनी मौका, महिला गैंग का वार: नागपुर स्टेशन पर महिला चोर गैंग सक्रिय, RPF ने 4 आरोपी को गिरफ्तार
May 06, 2026 | 02:31 PMPune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
May 06, 2026 | 02:30 PMShani Jayanti: शनि जयंती के दिन पर भूल से भी न खाएं ये चीजें, वरना भोगना पड़ेगा भयंकर कष्ट!
May 06, 2026 | 02:29 PMजबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PMनागपुर में प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: राख और धूल से बिगड़ी हवा; सरकार ने मनपा से मांगा जवाब
May 06, 2026 | 02:21 PMइटली की पीएम Giorgia Meloni की डीपफेक तस्वीरें वायरल! फर्जी फोटो वायरल होने पर प्रधानमंत्री ने तोड़ी चुप्पी
May 06, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM













